By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    14 से 22 जून तक रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का संचालन बदला
    June 10, 2026
    जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
    June 10, 2026
    10 जून को प्रदेश में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम और नारी चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित
    June 10, 2026
    राजस्थान पुलिस की प्रदेशव्यापी कार्रवाई में 8,448 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर कसा शिकंजा
    June 10, 2026
    सवाईमाधोपुर में 50 से ज्यादा प्रबुद्धजनों को विजय गाथा अवॉर्ड से किया सम्मानित
    June 9, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
    June 10, 2026
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस की प्रदेशव्यापी कार्रवाई में 8,448 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर कसा शिकंजा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस की प्रदेशव्यापी कार्रवाई में 8,448 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर कसा शिकंजा
Jaipur

राजस्थान पुलिस की प्रदेशव्यापी कार्रवाई में 8,448 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर कसा शिकंजा

RMT network
Last updated: June 10, 2026 7:31 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष यातायात एवं कानून पालन अभियान के तहत राजस्थान पुलिस ने आठवें दिन व्यापक कार्रवाई करते हुए 8,448 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना तथा आमजन में जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के बारे में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ बी एल मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों में अवैध संरचनात्मक परिवर्तन, अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर एवं स्ट्रोब लाइट, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, वाहनों पर अनधिकृत शब्द एवं चिन्ह तथा नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट लगाने जैसे उल्लंघनों पर विशेष कार्रवाई की।
ब्लैक फिल्म और नंबर प्लेट का सबसे ज्यादा क्रेज
​आंकड़ों के विश्लेषण से साफ है कि प्रदेश में लोग सबसे ज्यादा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
​° पूरे राज्य में सबसे ज्यादा 3,264 कार्रवाई वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म के खिलाफ की गई।
​° नियम विरुद्ध और वीआईपी स्टाइल में नंबर प्लेट लगाने वाले 2,079 वाहन चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
° अपनी गाड़ियों पर अवैध रूप से पद, जाति या अनाधिकृत शब्द लिखवाने वाले 1,204 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
​° बिना अनुमति के गाड़ी की चेसिस या बॉडी को मॉडिफाई कराने वाले 861 वाहनों पर भी डंडा चला है।
​बत्तीबाज़ों और प्रेशर हॉर्न पर भी कड़ा प्रहार
​सड़कों पर बेवजह रौब झाड़ने और शोर मचाने वालों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। राज्यभर में 544 ऐसे मामले सामने आए जहां गाड़ियों पर अनाधिकृत रूप से लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर या हूटर लगे हुए थे। वहीं, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 496 प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पटाखे की ध्वनि करती बुलेट गाड़ियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
अभियान में कोटा शहर सर्वाधिक 572 कार्रवाइयों के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि अजमेर में 416, बाड़मेर में 340, चित्तौड़गढ़ में 311 तथा भरतपुर में 309 कार्रवाइयाँ दर्ज की गईं। वहीं भीलवाड़ा में 281, झुंझुनूं में 257, जयपुर ग्रामीण में 247 तथा उदयपुर में 215 कार्रवाई कर नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए गए।
जयपुर यातायात पुलिस ने भी अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 320 मामलों में कार्रवाई की, जबकि जोधपुर ट्रैफिक पुलिस ने 180 और जयपुर ग्रामीण पुलिस ने 247 मामलों में नियम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की।
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। राजस्थान पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सवाईमाधोपुर में 50 से ज्यादा प्रबुद्धजनों को विजय गाथा अवॉर्ड से किया सम्मानित
Next Article 10 जून को प्रदेश में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम और नारी चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

14 से 22 जून तक रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का संचालन बदला
Jaipur
June 10, 2026
जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
Entertainment Jaipur
June 10, 2026
10 जून को प्रदेश में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम और नारी चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित
Jaipur
June 10, 2026
सवाईमाधोपुर में 50 से ज्यादा प्रबुद्धजनों को विजय गाथा अवॉर्ड से किया सम्मानित
Jaipur
June 9, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

422101
Your IP Address : 216.73.216.57

You Might Also Like

जेडीए ने मृतक श्रमिकों के आश्रितों को प्रदान की सहायता राशि
जर्जर आंगनबाड़ी भवनों को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र स्थानान्तरित किया जाए- दिया कुमारी
डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने संभाला राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष का कार्यभार
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने किया 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ और श्रीराम कथा में हुए शामिल, कहा- भारतीय संस्कृति में यज्ञ का विशेष महत्व
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account