By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
    September 17, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति
    September 17, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों को बड़ा तोहफा: तीन वर्ष से लंबित अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का राज्य के किसानों को भुगतान
    September 17, 2026
    सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
    September 17, 2026
    राज्य के राजस्व और व्यय संबंधित लेखा परीक्षण: वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की मुलाकात
    September 17, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    3 जोडी समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालनपुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे, दरभंगा-दौराई-दरभंगा तथा साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन
    April 20, 2024
    मणिपुर CM बीरेन सिंह ने लिया फैसला: दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
    May 6, 2024
    ईडी की रिटायर्ड IAS रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति
Jaipur

उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति

RMT network
Last updated: September 17, 2026 4:34 am
RMT network
Share
2 Min Read
SHARE

100% विद्युतीकरण होने से रेल संचालन में दक्षता, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
जयपुर ।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा हरित ऊर्जा, विद्युतीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे की ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों के परिणामस्वरूप अगस्त माह में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा, नेट जीरो स्टेशन तथा ऊर्जा दक्षता से जुड़े कार्यों को बढावा दिया जा रहा है। 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे ने न केवल परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अगस्त माह 173.8 kWp क्षमता के रूफटॉप सोलर पैनल कमीशन किए गए तथा इस माह सोलर प्लांट्स द्वारा 15.68 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है तथा रेलवे परिसरों में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार इस माह जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन पर 4 लिफ्ट कमीशन की गई हैं। इससे यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद यात्रियों को स्टेशन पर आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।
यात्री रेल सेवाओं में भी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन का तेजी से विस्तार हुआ है अगस्त माह तक उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों में कुल 302 जोड़ी यात्री ट्रेनों में से 243 जोड़ी ट्रेनें (लगभग 80.46 प्रतिशत) इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं तथा कुल माल ढुलाई का 61.6 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के माध्यम से किया जा रहा है।
इन उपलब्धियों से ईंधन की बचत, कार्बन उत्सर्जन में कमी, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग में वृद्धि तथा रेलवे संचालन की ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे का यह प्रयास भारतीय रेल के हरित एवं आत्मनिर्भर रेल प्रणाली के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों को बड़ा तोहफा: तीन वर्ष से लंबित अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का राज्य के किसानों को भुगतान
Next Article फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
Jaipur
September 17, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों को बड़ा तोहफा: तीन वर्ष से लंबित अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का राज्य के किसानों को भुगतान
Jaipur
September 17, 2026
सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Jaipur
September 17, 2026
राज्य के राजस्व और व्यय संबंधित लेखा परीक्षण: वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की मुलाकात
Jaipur
September 17, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

480554
Your IP Address : 216.73.217.81

You Might Also Like

नगरीय विकास मंत्री आज करेंगे तीन आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार एवं सरस्वती विहार का शुभारम्भ
स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई: माइनिंग रॉयल्टी ठेकेदारों पर शिकंजा: अंतर-विभागीय डेटा विश्लेषण से 300 करोड़ की कर चोरी उजागर
सैकड़ों बच्चों और महिलाओं को स्वेटर वितरित
जोन-13 में साढे़ पॉच बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
राजस्थान दिवस कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक: जनकल्याण को समर्पित होगा राजस्थान दिवस- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account