By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    26 जुलाई को जयपुर में होगा “लहरिया उत्सव”
    June 25, 2026
    मौसम ने बदली करवट: राजस्थान के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
    June 25, 2026
    डिग्गी रोड़ पर शिवशक्ति टाइल्स एंड ग्रेनाइट इलेक्ट्रिक हार्डवेयर का भव्य शुभारंभ
    June 25, 2026
    राजस्थान विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
    June 25, 2026
    फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
    June 25, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान का हुआ फर्स्ट लुक लॉन्च
    June 24, 2026
    हिंदी सिनेमा को मिलने जा रही है एक अनोखी फीमेल हिटवुमन: हुमा कुरैशी
    June 22, 2026
    जयपुर में सजा ‘राजस्थान कल्चरल फैशन शो फैशन पेज’: निकिता सिंह बनीं मिसेज और अंकिता सोलंकी ने जीता मिस कैटेगरी का खिताब
    June 22, 2026
    माहेश्वरी जाति के इतिहास पर बनी पहली शोधपरक फिल्म ‘माहेश्वरी वंशोदय
    June 22, 2026
    राजस्थानी सिनेमा के उत्थान के लिए एकजुट हुए निर्माता-निर्देशक: ‘राजस्थानी फिल्म सेमिनार’ के चौथे संस्करण में भविष्य की रणनीति पर मंथन
    June 22, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
Jaipur

फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल

RMT network
Last updated: June 25, 2026 6:31 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वित्तीय कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
जयपुर।
डिजिटल युग में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों और संस्थानों को निशाना बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन एवं विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों को आगाह करते हुए बताया है कि इन दिनों साइबर ठग फर्जी बॉस (Fake Boss) अथवा फर्जी नियामक संस्था (Fake Regulatory Body) बनकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी स्वयं को किसी वरिष्ठ अधिकारी, कंपनी प्रमुख, बैंकिंग अथवा नियामक संस्था का प्रतिनिधि बताकर ईमेल, व्हाट्सएप संदेश अथवा फोन कॉल करते हैं। इसके बाद वे कर्मचारियों, विशेष रूप से वित्त विभाग से जुड़े कार्मिकों पर तत्काल भुगतान या गोपनीय वित्तीय लेन-देन का दबाव बनाते हैं।
अपराधी पहले किसी ZIP फाइल, संदिग्ध लिंक या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करवाते हैं। जैसे ही संबंधित फाइल खोली जाती है, मालवेयर सिस्टम या व्हाट्सएप वेब तक पहुंच बनाकर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर लेता है। इसके बाद अपराधी अधिकारी के नाम से संदेश भेजकर खातों में धनराशि ट्रांसफर करवाने का प्रयास करते हैं।
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें
एडीजी सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था तत्काल भुगतान, गोपनीय लेन-देन या दबावपूर्ण निर्देश दे रही हो, अनजान स्रोत से ZIP फाइल या सॉफ्टवेयर भेजा गया हो, संदिग्ध ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया हो अथवा नियामक संस्था के नाम से असामान्य संदेश प्राप्त हो रहे हों, तो सतर्क हो जाना चाहिए।
सुरक्षा के लिए अपनाएं ये उपाय
पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी भुगतान संबंधी निर्देश की स्वतंत्र रूप से फोन कॉल अथवा व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से पुष्टि अवश्य करें। अज्ञात स्रोतों से प्राप्त लिंक, फाइल या सॉफ्टवेयर को कभी डाउनलोड न करें। साथ ही यह भी याद रखें कि आरबीआई या अन्य नियामक संस्थाएं व्हाट्सएप के माध्यम से ज़िप फाइल अथवा सॉफ्टवेयर नहीं भेजती हैं।
इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप वेब और लिंक्ड डिवाइस की नियमित जांच करें, एंटीवायरस एवं सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें तथा वित्तीय लेन-देन में टू-फैक्टर वेरिफिकेशन (Two-Factor Authentication) का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत करें शिकायत
राजस्थान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई घटना घटित होती है अथवा साइबर ठग धोखाधड़ी का प्रयास करते हैं तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, साइबर पुलिस थाना, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in, साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर सूचना दें। राजस्थान पुलिस का संदेश: सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी संदिग्ध लिंक, फाइल या वित्तीय निर्देश पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस का वज्रपात: 20 दिनों में 1.58 लाख से अधिक वाहनों पर एक्शन
Next Article राजस्थान विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

26 जुलाई को जयपुर में होगा “लहरिया उत्सव”
Jaipur
June 25, 2026
मौसम ने बदली करवट: राजस्थान के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jaipur
June 25, 2026
डिग्गी रोड़ पर शिवशक्ति टाइल्स एंड ग्रेनाइट इलेक्ट्रिक हार्डवेयर का भव्य शुभारंभ
Jaipur
June 25, 2026
राजस्थान विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Jaipur
June 25, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

433602
Your IP Address : 216.73.216.190

You Might Also Like

जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु जयपुर में ऑर्गेनिक फूड मार्केट का शुभारंभ
दुनियाभर में इतिहास रचने को करीब फिल्म रेड-2: भारत में 100 करोड़ पार कर चुकी
आरपीए में न्यू क्रिमिनल लॉ इंप्लीमेंटेशन एंड चैलेंजेज तथा क्रिप्टोकरंसी इन्वेस्टिगेशन विषय पर सेमिनार आज
उच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में झारखण्ड मोड तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुये 200 फीट सिरसी रोड़ बाईपास तक सड़क चौडाईकरण
प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं: मदन राठौड
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account