By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव: 39 जिलों में मतदान, कई बूथों पर विवाद और फर्जी मतदान की शिकायत
    September 9, 2026
    प्रदेश में आज से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह – थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”
    September 9, 2026
    मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें: जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक
    September 9, 2026
    नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता वैकल्पिक दस्तावेजों से भी स्थापित कर सकेंगे अपनी पहचान
    September 9, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब जीएसटी करदाता भी यूपीआई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड द्वारा कर भुगतान कर संभव
    June 25, 2024
    सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी रखीं
    August 9, 2024
    अमेरिका में इन 12 देशों के लोगों की ‘नो एंट्री’, ट्रंप का बैन लागू
    June 10, 2025
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > International > आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
InternationalJaipurदेश

आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब

RMT network
Last updated: September 9, 2026 9:06 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

​आगरा में स्थापित हो रहा सीसार्क (CSARC) केंद्र बदलेगा खेती की तस्वीर: कृषि भवन में CIP नेतृत्व और कृषि मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक
​नई दिल्ली
। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत आज कृषि अनुसंधान, खाद्य सुरक्षा और पोषण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी दिशा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज कृषि भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) के महानिदेशक डॉ. सिमोन हेक के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। ​इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव अतीश चंद्रा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट और उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थापित हो रहे सीसार्क (CSARC) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगरा स्थित दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की प्रगति, आधुनिक ब्रीडिंग तकनीकों, उन्नत जर्मप्लाज्म और किसानों की आय वृद्धि से जुड़े रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा हुई।
​केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विजन अत्यंत व्यापक है। उन्होंने रेखांकित किया कि हमारा लक्ष्य केवल दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं है, बल्कि हम इस साझेदारी और समन्वय के जरिए पूरी दुनिया की भलाई और वैश्विक आबादी के हित में काम करना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र जैसी वैश्विक संस्थाएं इस वैश्विक सहयोग और समन्वय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

​केंद्रीय मंत्री चौहान ने बैठक के दौरान एक स्पष्ट सुझाव देते हुए कहा कि ICAR और CIP के कार्यों में किसी भी प्रकार का दोहराव नहीं होना चाहिए। दोनों संस्थाओं के बीच कार्य का स्पष्ट विभाजन हो ताकि संसाधनों की बर्बादी न हो और कुछ नया व अनूठा नवाचार निकलकर सामने आए। उन्होंने जोर दिया कि आगरा केंद्र के माध्यम से वैश्विक स्तर का नया और उन्नत जर्मप्लाज्म देश में आना चाहिए, जिससे यहां की कृषि परिस्थितियों के अनुकूल नई किस्में विकसित हों और देश के आलू उत्पादक किसानों को उसका सीधा लाभ मिल सके।
​सीआईपी के महानिदेशक डॉ. सिमोन हेक ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को आश्वस्त किया कि आगरा में स्थापित हो रहा सीसार्क केंद्र पूरे दक्षिण एशिया- विशेषकर भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के लिए एक प्रमुख वैज्ञानिक मंच के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि यह केंद्र हाइब्रिड आलू तकनीक, बायोफोर्टिफाइड फसलों और जलवायु-सहिष्णु किस्मों जैसी वैश्विक वैज्ञानिक उपलब्धियों को भारतीय प्राथमिकताओं से जोड़ेगा। इससे आलू की बीज उत्पादन प्रणाली में क्रांतिकारी तेजी और सटीकता आएगी, साथ ही निजी क्षेत्र के निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
​चर्चा के दौरान शकरकंद (स्वीट पोटैटो) के पोषण और आर्थिक महत्व पर विशेष मंथन किया गया। बैठक में तय हुआ कि आयरन, जिंक और विटामिन-ए से भरपूर ‘ऑरेंज-फ्लेश्ड’ बायोफोर्टिफाइड शकरकंद की उन्नत किस्मों को भारतीय किसानों तक पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शकरकंद को अब पारंपरिक सोच से बाहर निकालकर एक आधुनिक “सुपरफूड” के रूप में बड़े पैमाने पर ब्रांडिंग करने की आवश्यकता है, जिससे शहरी और ग्रामीण बाजारों में इसकी मांग बढ़े और छोटे किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
​बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीआईपी के प्रतिनिधिमंडल का भारत आगमन पर स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि कृषि मंत्रालय, ICAR और CIP का यह साझा प्रयास न केवल भारत और दक्षिण एशिया, बल्कि पूरी दुनिया के कृषि परिदृश्य में एक नया सकारात्मक अध्याय लिखेगा।
बैठक में केंद्रीय बागवानी आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के एमडी कपिल मीणा के साथ ही यानमिन शी, निदेशक, सीआईपी-चाइना सेंटर फॉर एशिया एंड द पैसिफिक; जॉयस मारू, क्षेत्रीय निदेशक, अफ्रीका, अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र; वियन पोलर, क्षेत्रीय निदेशक, लातिन अमेरिका, अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र; तथा नीरज शर्मा, कंट्री मैनेजर, भारत, अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र भी उपस्थित रहे।

TAGGED:International

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान निकाय चुनाव: 39 जिलों में मतदान, कई बूथों पर विवाद और फर्जी मतदान की शिकायत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजस्थान निकाय चुनाव: 39 जिलों में मतदान, कई बूथों पर विवाद और फर्जी मतदान की शिकायत
Jaipur
September 9, 2026
प्रदेश में आज से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह – थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”
Jaipur
September 9, 2026
मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें: जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक
Jaipur
September 9, 2026
नगरीय निकाय चुनाव में मतदाता वैकल्पिक दस्तावेजों से भी स्थापित कर सकेंगे अपनी पहचान
Jaipur
September 9, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

471857
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने AI विशेषज्ञ विनीत शर्मा को किया आमंत्रित, RSCERT में हुई विशेष चर्चा
चूरू जिले में थाना राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, टॉप 10 मोस्ट वांटेड की सूची में था शुमार
मनोरंजन बैंक के नोटों से ठगी: 1 करोड़ के नकली नोटों के साथ 3 गिरफ्तार
राज्य में 75 स्थानों पर 17 अगस्त से 02 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां
नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की कार्यवाही: 5 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज, 3 केन्टर सामान जब्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account