जयपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर जयपुर में भारतीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार 11 अक्टूबर को डांडिया फीवर 2026 का भव्य आयोजन किया गया। श्री विनायक प्रोडक्शन एंड इवेंट मैनेजमेंट एवं मां भगवती मानव कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम संघ शक्ति रोड, खिरणी फाटक के पास स्थित रूपम बाग में शाम 7 बजे से शुरू हुआ।
कार्यक्रम की आयोजक एवं संस्थापिका डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्र एवं त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की समस्त मातृशक्ति एवं पदाधिकारीयों में समा राठौड़, देवेंद्र सिंह, रीना राठौड़, चार्वी शर्मा और मोनिका धाबाई सहित मातृशक्ति की पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाया।

डांडिया महोत्सव के माध्यम से महिलाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा और पारंपरिक उत्सवों के प्रति नई पीढ़ी का जुड़ाव भी मजबूत होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में रहे और मातृशक्ति को संबोधित किया । विशिष्ट अतिथियों में जयपुर के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज भारद्वाज, राज मीडिया टाइम्स ओर ब्राह्मण संदेश समाचार पत्र के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया उपस्थित हुए। कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता भानु राज टाक, अधिवक्ता दिनेश शर्मा आरटीओ इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, कपिल शर्मा मॉडल खुशी शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन कार्यक्रम में शामिल हुए।


