जयपुर। जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी (JWW) द्वारा 15 नवंबर को अपने चौथे भव्य आयोजन ‘Diwali Glow – A Day to Celebrate, Connect & Shine’ का शानदार आयोजन किया गया। दीपावली के उत्साह, महिला सशक्तिकरण, आपसी जुड़ाव और कम्युनिटी के Foundation Day को समर्पित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में Pakki Bhayli की सोनू अग्रवाल का विशेष सहयोग एवं एसोसिएशन रहा, वहीं Eternal Hospital मेडिकल पार्टनर के रूप में जुड़ा रहा। कार्यक्रम में Fun Activities Dance Competition और Ramp Walk जैसी कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। Dance Competition में नेहा शर्मा विजेता रहीं। साथ ही 2027 की अग्रिम मेंबरशिप लेने वाले कम्यूनिटी के नए सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सभी उपस्थित महिलाओं को Welcome Gifts दिए गए। Lucky Draw, विशेष Recognition और कम्यूनिटी कें 4th Foundation Day के अवसर पर Cake Cutting Ceremony ने कार्यक्रम को और यादगार बनाया।

इस अवसर पर JWW की Founder एवं Director दीपा यादव ने आयोजन की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि JWW केवल एक कम्युनिटी नहीं, बल्कि महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि Diwali Glow का उद्देश्य महिलाओं को उत्सव के साथ एक ऐसा अवसर देना था, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, नए रिश्ते बना सकें और एक-दूसरे की सफलता का हिस्सा बन सकें।
उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों, सहयोगियों, पार्टनर्स और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से ही JWW लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।
कार्यक्रम का समापन खुशियों, उत्साह और यादगार पलों के साथ हुआ। ‘Together We Grow’ के संदेश के साथ JWW ने एक बार फिर महिला एकता, सहयोग और सशक्तिकरण की भावना को आगे बढ़ाया।


