रोसाडो लग्ज़री लॉन्च में 29 नवंबर को होंगे मिस इंडिया ग्लैम सीजन 8 के लिए ऑडिशन
जयपुर। देश के प्रतिष्ठित नेशनल ब्यूटी पेजेटं मिस इंडिया ग्लैम सीज़न-8 के लिए इसी महीने 29 नवंबर को जयपुर में होने वाले ऑडिशन के पोस्टर का विमोचन शनिवार को भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड जगदीश चन्द्र ने किया। पोस्टर विमोचन करते हुए जगदीश चन्द्र जी ने कहा कि इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन फ़ैशन जगत में उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। देश के टेलेंट को उच्च मंच प्रदान करना भी अपने आप में वूमेंस एम्पावरमेंट को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने जगदीश चन्द्र जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए इवेंट का निमंत्रण दिया। पोस्टर लॉन्च के अवसर पर इंडिया ग्लैम की मॉडल्स कंचन राजपुरोहित, हर्षिता वर्मा एवं कामना राजपुरोहित भी मौजूद रही।
मिस इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि रविवार 29 नवंबर को वैशाली नगर गांधी पथ स्थित रोसाडो लग्जरी लॉन्ज में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले फ्री ऑडिशन में जयपुर सहित पूरे राजस्थान एवं देश की गर्ल्स भाग ले सकती है। ऑडिशन में बतौर जूरी मेम्बर इंडिया ग्लैम की विनर्स ऑडिशन को जज करेंगी ।
ऑडिशन में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को वेलनेस पार्टनर विनिंग वेगा वेलनेस कॉच की ओर से 10 दिनों का वेलनेस एवं फिटनेस वर्क शॉप फ्री प्रदान किया जाएगा।
वुमन्स एम्पावरमेंट एवं इंडियन ब्यूटी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ शुरू किए गए मिस कैटेगरी में होने वाले इस नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए देश भर से रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे है। पेजेंट में एंट्री के लिए indtagram id @indiaglam.org
पर रजिस्ट्रेशन ऑपन हैं। जिस पर रजिस्ट्रेशन करा कर टैलेंटेड मॉडल्स अपनी दावेदारी पेश कर सकतीं हैं। अन्य किसी भी जानकारी के लिए वॉटशप नम्बर 7014190271 या मोबाइल नंबर 9829033530 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारत 24 नेशनल न्यूज़ चैनल एवं फर्स्ट इंडिया राजस्थान और रवि सूर्या ग्रुप,अनंता रिसोर्ट के मुख्य सहयोग से हो रहे इस नेशनल ब्यूटी पेजेटं मिस इंडिया ग्लैम का ग्रेंड फिनाले भव्य रूप से आगामी माह में जयपुर में ही दिल्ली रोड स्थित अनंता स्पा एंड रिसोर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिसमें विनर्स को हर बार की तरह कार, स्कूटी एवं ढेरों बेशक़ीमती उपहार प्रदान किये जाएँगे ।
भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन


