जयपुर। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से परहित इवेंट की ओर से 31 अक्टूबर को अजमेर रोड स्थित डी सुरा क्लब में “फेस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। समारोह के चीफ गेस्ट बॉलीवुड सिंगर रवींद्र उपाध्याय रहे।

स्पेशल गेस्ट में शकुन ग्रुप के डायरेक्टर जेडी माहेश्वरी, सफारी होटल्स के डायरेक्टर पवन गोयल, राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर बसंत जैन रहे। इवेंट का शुभारभ आयोजकों ओर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इवेंट के दौरान राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर अन्य प्रतिभावनों को को अतिथियों द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया।

इवेंट के आयोजक रोहित कुमार,कपिल खोड़ा ओर पारुल जैडीया ने बताया कि इस अवार्ड शो का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को एक विशेष मंच प्रदान करना है, जिन्होंने अपने कार्य, समर्पण, मेहनत और उपलब्धियों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इवेंट में म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत की महफिल भी सजाई।
इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी रहा।


