म्यूजिकल सफर इंडिया के फाउंडेशन डे पर दिखा संगीत, गायन, योग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम
जयपुर। म्यूज़िकल सफर इंडिया के फाउंडेशन डे के अवसर पर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में ‘म्यूज़िक मेलोडी सीजन-12’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिनाम सारंगी वादक एवं शास्त्रीय गायक उस्ताद साबिर खान उपस्थित रहे।

जब उन्होंने सारंगी के सुर छेड़े और शास्त्रीय संगीत के साथ साथ बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गीतों की धुनों को सारंगी पर सुनाया तो श्रोतागण झूम उठे, सारंगी वादन के बाद उन्होंने ग़ज़ल की प्रस्तुतियाँ दी इसमें उनकी शिष्या खुशबु भी शामिल रही तबले पर संगत दी तौफीक ने, और तानपूरे पर मुस्कान ने साथ दिया।

आयोजन में संगीत, गायन, नृत्य और योग की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन
कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियों में शम्स वसीम खान और सपना पाठक का युगल गीत ‘जो भी कसमें खाई थीं हमने’, रमिता मित्तल का ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ और चंद्रकांता विजय की गीत पर योग प्रस्तुति और अमित चेचानी का मैं हूँ डॉन की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में लगभग 30 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संस्था ने 12 वर्षों की संगीत यात्रा, कलाकारों के प्रोत्साहन और संगीत के माध्यम से सामाजिक खुशहाली का दिया संदेश
म्यूजिकल सफर इंडिया की संस्थापक सपना पाठक ने बताया कि संस्था पिछले 12 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में निरंतर सेवाएं दे रही है। इस दौरान संस्था ने प्रोफेशनल और नॉन-प्रोफेशनल, दोनों तरह के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया है। संस्था का उद्देश्य केवल शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि संगीत के माध्यम से लोगों को तनावमुक्त रहने और जीवन में खुशियां बनाए रखने के लिए प्रेरित करना भी है।

इसी सामाजिक सरोकार के तहत संस्था विभिन्न वृद्धाश्रमों में संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें प्रसन्न रहने के लिए प्रोत्साहित करती रही है। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक सपना पाठक और प्रोग्राम हेड विजेंद्र पाठक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ ने संस्था की 12 वर्षों की संगीत यात्रा, कलाकारों के प्रोत्साहन और संगीत के माध्यम से सामाजिक खुशहाली का संदेश दिया। म्यूजिकल इवेंट के दौरान कार्यक्रम के गेस्ट राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का दुप्पटा ओर माला पहनाकर विशेष अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
कार्यक्रम में अबरार अली, आलोक माथुर, अम्बे माथुर, अमित देव व्यास, आरती ठाकुर, आयुषी कुलश्रेष्ठ, चंद्रकांता विजय, देवेन सिन्हा, दीक्षा अग्रवाल, गुंजन सरीन, किशन सिंह राठौड़, मनोज सिंह कुमावत, माया त्यागी, मुकुल कुलश्रेष्ठ, मुरली भोजक, प्रतिमा पटनायक, राधा देव व्यास, राकेश श्रीवास्तव, रूपसोना जादावत, एस.पी. शर्मा, संदीप पाटनी, संध्या नागर, स्वप्ना जैन, राकेश कुलश्रेष्ठ और तुलसीदास हरपलानी सहित अन्य कलाकारों ने सहभागिता की। इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

