जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में गरबा और डांडिया के रंगों से सजी एक शानदार शाम का आयोजन KKK Events की ओर से 17 अक्टूबर 2026 को जय क्लब, सी-स्कीम, जयपुर में किया गया। KKK Events के संस्थापक सुधीर छुगानी के नेतृत्व में आयोजित KKK Dandiya Night Season 2 में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, गुजराती संस्कृति की झलक और डांडिया की खनक ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

डांडिया नाइट का शुभारंभ समारोह के स्पेशल गेस्ट राज मीडिया टाइम्स के चीफ़ नवल किशोर शर्मा,आयोजकों ओर अन्य अतिथियों ने भगवान श्री गणेश, मां अम्बे की महा आरती के किया।

समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में बाबा skj ज्वेलर्स के सीएमडी मधुसूदन शर्मा, नीरज अग्रवाल, मॉडल श्वेता मोदी, मुकेश चांदना,राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा और सुश्री मुस्कान परवानी ने शिरकत की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शहर के अनेक गणमान्य अतिथियों, सामाजिक हस्तियों, व्यवसायियों और विभिन्न महिला क्लबों के सदस्यों ने भी आयोजन में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान डांडिया नाइट के प्रायोजक ओर मुख्य अतिथि मधुसूदन शर्मा,चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का उपहार देकर विशेष अभिन्नदन किया।
कार्यक्रम के प्रायोजकों में बाबा SKJ ज्वेलर्स, श्री गंगा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, सियाराम एंटरप्राइजेज और रिदम हाउस का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आयोजन को भव्य रूप देने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ आकर्षण का केंद्र रही। गरबा और डांडिया के शानदार संगीत पर प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक गुजराती वेशभूषा, आकर्षक परिधान और रंगीन माहौल ने सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में उत्सव, उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

प्रतिभागियों की प्रतिभा और उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में ढेरों टाइटल और पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें मोस्ट एनर्जेटिक डांसर, बेस्ट गरबा किड, मिस नवरात्रि, बेस्ट डांडिया डांसर फीमेल, डांडिया क्वीन, मिस्टर नवरात्रि, बेस्ट कपल, डांडिया स्टार, गरबा दीवा, बेस्ट ट्रेडिशनल लुक और रॉयल गुजराती लुक सहित कई आकर्षक टाइटल शामिल रहे। पुरस्कारों ने प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ाया।

KKK Dandiya Night Season 2 ने न केवल लोगों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर दिया, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मेल-मिलाप को भी बढ़ावा दिया। विभिन्न क्लबों की सहभागिता और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में KKK Events की ओर से सभी अतिथियों, प्रायोजकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।सुधीर छुगानी के नेतृत्व में आयोजित KKK Dandiya Night Season 2 जयपुर के यादगार आयोजनों में शामिल रहा, जिसमें संगीत, संस्कृति, सम्मान और उत्साह का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर ड्रीम अचीवर्स क्लब की प्रेसिडेंट मीनाक्षी जैन, उद्योगपति विजय शर्मा,खुशबू शर्मा,प्रवीण हीरा,सुशीला सारस्वत सहित शहर के कई गणमान्य जन मौजूद रहे। इवेंट का सफल मंच संचालन एंकर माधुरी ने किया। डांडिया नाइट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी रहा।

