राजस्थानी लोक संस्कृति, रंगारंग नृत्य और सम्मान समारोह से सजेगी सांस्कृतिक संध्या
सीकर। शंकर कैसेट की ओर से सांस्कृतिक मंडल सीकर के तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर 2026 को ‘तारा छाई रात’ नाम से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थानी संस्कृति से सराबोर इस रंगारंग कार्यक्रम में पारंपरिक लोक कला, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध विरासत की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन 15 नवंबर, रविवार को रात्रि 8:30 बजे से रामलीला मैदान, सीकर में होगा। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का मंच संचालन मदनलाल कुमावत करेंगे। आयोजकों ने दर्शकों से अपील की है कि कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेने के लिए समय से पूर्व पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें।
सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन


