जयपुर। मानसरोवर (सेक्टर-6, हीरापथ सामुदायिक केंद्र) में 17 अक्टूबर को ‘डांडिया धमाल’ का भव्य आयोजन हुआ। भक्ति, संगीत और गरबा-डांडिया के इस उत्सव में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजक: यह आयोजन कम ऑन डू इट (CODI) की संस्थापक शिवानी सिंह, ‘नए सपने नई उड़ान’ की ज्योति शर्मा, ‘जय जननी संस्थान’ की अन्नू गुप्ता, अमिता शर्मा और बबीता शर्मा के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।
अतिथि एवं गणमान्य लोग:
गेस्ट ऑफ ऑनर: आरएएस अधिकारी पंकज ओझा, सनी कुलश्रेष्ठ, राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, व बसंत जैन रहे।

विशेष अतिथि: डॉ. डेज़ी शर्मा, सुजाता मीणा, यूथ आइकॉन सुनील कुमार साहू, तम्मा व संजय जावर रहे।
मिसेज ग्लैम इंडिया 2023 सुमन ब्याडवाल रहीं। मंच संचालन दिया शर्मा और शिवानी सिंह रावत बैस ने किया।
जयपुर दरबार ऑडिशन की जानकारी: जयपुर दरबार की पूरी टीम-कंटेंट क्रिएटर मोनू मीणा, सीईओ श्रेयांश चौहान, को-फाउंडर रुचि वर्मा और शिवानी सिंह ने ‘जयपुर दरबार’ के आगामी ऑडिशन की पूरी जानकारी साझा की।
पुरस्कार एवं प्रतियोगिताएँ:
वृंदावन पेंट्स के राजू तिवाड़ी एवं बबीता शर्मा द्वारा 50 से अधिक पुरस्कारों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कुल 60 पुरस्कार, 4 नकद पुरस्कार (एकशा अग्रवाल द्वारा) और बच्चों को मेडल दिए गए।

डांडिया किंग, डांडिया क्वीन, बेस्ट जोड़ी, बेस्ट अर्टायर, मोस्ट एनर्जेटिक डांसर जैसी श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
बेस्ट स्टॉल का अवॉर्ड राशा विजय और गुंजन भगवानी को मिला।
प्रायोजक व सहयोगी: इमेजिका स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल, वर्कलेजर (अक्षय जैन), मर्ज कंसल्टेंसी, जानकी मास हेल्पिंग हैंड्स, प्रिक्स एंड आर्ट्स, वृंदावन पेंट्स (राजू तिवारी) आदि का विशेष सहयोग रहा।
संदेश: माँ अम्बे की आरती से शुरू हुआ यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, महिला सशक्तीकरण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का एक सुंदर प्रतीक बना।


