जयपुर। पिछले दिनों घुमंतू जाति उत्साह न्यास द्वारा आयोजित बाबा रामदेव घुमंतु छात्रावास के तृतीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन महावीर स्कूल में हुआ। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं घुमंतू कार्य के अखिल भारतीय प्रमुख दुर्गादास के सानिध्य में ये आयोजन हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, जेडी माहेश्वरी, राकेश कुमार शर्मा सर्वेश्वर शर्मा सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।


