By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    यात्रियों की सुविधा हेतु खातीपुरा-खडकी-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    November 12, 2026
    पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर महिला से लाखों की साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
    November 12, 2026
    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव
    November 12, 2026
    मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया भाई-दूज: बीएसएफ देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सशक्त प्रहरी
    November 12, 2026
    स्व. गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस सेवा एवं गौसेवा के रूप में मनाया, जरूरतमंद परिवारों को राशन और गोवंश को करवाया भोजन
    November 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: स्व. गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस सेवा एवं गौसेवा के रूप में मनाया, जरूरतमंद परिवारों को राशन और गोवंश को करवाया भोजन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > स्व. गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस सेवा एवं गौसेवा के रूप में मनाया, जरूरतमंद परिवारों को राशन और गोवंश को करवाया भोजन
Jaipur

स्व. गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस सेवा एवं गौसेवा के रूप में मनाया, जरूरतमंद परिवारों को राशन और गोवंश को करवाया भोजन

RMT network
Last updated: November 12, 2026 5:18 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

सीकर/झुंझुनूं/चूरू। भामाशाह एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस विभिन्न स्थानों पर सेवा, परोपकार एवं गौसेवा के कार्यों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बासोतिया परिवार एवं गोविंदराम चैरिटेबल ट्रस्ट, नवलगढ़ की ओर से जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ गोवंश के लिए भोजन एवं गौशालाओं में सहयोग के कार्य किए गए। स्व. बासोतिया की स्मृति में आयोजित इन सेवा कार्यों के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
झुंझुनूं में 25 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन सामग्री

स्थानीय चूना चौक स्थित पुरोहित बगीची में गोविंदराम चैरिटेबल ट्रस्ट, नवलगढ़ के सौजन्य एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा तथा विप्र फाउंडेशन जिला झुंझुनूं के तत्वावधान में सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंचलनाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में 25 जरूरतमंद परिवारों को एक माह की राशन सामग्री वितरित की गई। राशन किट में आटा, दाल, चीनी, तेल, घी, चायपत्ती, मसाले सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल थी। सभी लाभार्थियों को दक्षिणा भी भेंट की गई।

इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया ने स्व. बासोतिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा एवं गौसेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। कार्यक्रम के पश्चात नंदीशाला में गोवंश को मीठा, दलिया एवं सब्जियों का सवामणी भोग लगाया गया। उपस्थित समाजबंधुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. बासोतिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, संरक्षक राजेंद्र जोशी, एडवोकेट सुशील कुमार जोशी, ललित जोशी, गोपीराम पुरोहित, पशुपतिनाथ पुरोहित, एडवोकेट पंकज बावलिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
चूरू में गोशाला में गोवंश को खिलाया गुड़
चूरू जिले में गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान जिला चूरू के तत्वावधान में आदर्श गोसेवा शिविर गोशाला, पितर जी की ढाणी, घंटेल में स्व. गोविंदराम बासोतिया का जन्मदिवस गौसेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गोवंश को गुड़ खिलाया गया तथा गोशाला को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बासोतिया के पिता स्व. गोविंदराम बासोतिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नवीन शर्मा, नवरतन शर्मा, ओमप्रकाश इंदोरिया, योगाचार्य मनोज शर्मा, दिनेश धर्ड़ एवं सुरेंद्र बावलिया सहित उपस्थित समाजबंधुओं ने गोवंश को गुड़ खिलाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। गोशाला के विराट गुर्जर, सुरेंद्र सिंह एवं जीवराज ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
सीकर में गोपीनाथ गौशाला में करवाई गौसेवा
सीकर स्थित श्री गोपीनाथ गौशाला में भी स्व. गोविंदराम बासोतिया के 83वें जन्मदिवस पर उनकी पुण्य स्मृति को गौसेवा के माध्यम से समर्पित किया गया। बासोतिया परिवार एवं गोविंदराम चैरिटेबल ट्रस्ट, नवलगढ़ की ओर से गौमाता के लिए हरा चारा, रोटी, गुड़ एवं दलिया की सेवा करवाई गई।
इस सेवा के लिए श्री गोपीनाथ गौशाला परिवार ने बासोतिया परिवार एवं ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने प्रियजनों की स्मृतियों को सेवा और परोपकार के कार्यों से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। परिवार की यह सेवाभावना समाज के लिए प्रेरणादायी है। गौशाला परिवार ने प्रभु श्री गोपीनाथ से बासोतिया परिवार पर सदैव कृपा बनाए रखने की कामना की।
स्व. गोविंदराम बासोतिया के जन्मदिवस पर सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू में हुए इन सेवा आयोजनों ने समाजसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और गौसंरक्षण का संदेश दिया। परिजनों एवं समाजबंधुओं ने उनके सेवा और परोपकार के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। गौसेवा ही सच्ची सेवा, जरूरतमंदों की सहायता ही सच्ची श्रद्धांजलि।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
Next Article मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया भाई-दूज: बीएसएफ देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सशक्त प्रहरी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

इंग्लैंड ए सीरीज़ के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में श्रेयंका; अनुष्का, मणि को बनाया गया कप्तान
Sports
November 12, 2026
यात्रियों की सुविधा हेतु खातीपुरा-खडकी-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
November 12, 2026
पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर महिला से लाखों की साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
Jaipur
November 12, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव
Jaipur
November 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

544420
Your IP Address : 216.73.217.177

You Might Also Like

स्कूल में बच्चा फेल हुआ तो शिक्षक पर होगी कार्रवाई- शिक्षा मंत्री
अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डनों पर नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा की गई सीज़ की कार्रवाई
राज्य कर विभाग द्वारा अवैध पान मसाला एव मार्बल ग्रेनाइट के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
बॉलीवुड स्टाइल गरबा नाइट 7 अक्टूबर से, रसोड़ा में हुआ इवेंट के पोस्टर का विमोचन
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह: पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने बढ़ाया हौसला
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account