By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    14 से 22 जून तक रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का संचालन बदला
    June 10, 2026
    जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
    June 10, 2026
    10 जून को प्रदेश में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम और नारी चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित
    June 10, 2026
    राजस्थान पुलिस की प्रदेशव्यापी कार्रवाई में 8,448 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर कसा शिकंजा
    June 10, 2026
    सवाईमाधोपुर में 50 से ज्यादा प्रबुद्धजनों को विजय गाथा अवॉर्ड से किया सम्मानित
    June 9, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
    June 10, 2026
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 10 जून को प्रदेश में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम और नारी चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 10 जून को प्रदेश में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम और नारी चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित
Jaipur

10 जून को प्रदेश में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम और नारी चौपाल कार्यक्रम होंगे आयोजित

RMT network
Last updated: June 10, 2026 7:31 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

12 जून से 15 जुलाई तक होंगे ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर अभियान—
जयपुर।
राज्य सरकार की विशेष पहल के अन्तर्गत प्रदेश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना के लिए 10 जून, बुधवार को राज्यभर में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में वीसी के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और दिशा—निर्देश जारी किए।
मुख्य सचिव ने बताया कि जिला और उपखण्ड स्तर पर स्थानीय मंदिर में प्रातः 8 बजे विशेष पूजा अर्चना होगी। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों को निर्देश दिए कि इस आयोजन में साधु संत, स्थानीय जन प्रतिनिधि और स्थानीय आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें।
बुधवार को ही प्रदेश में सभी जिला और ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में मुख्य सचिव ने इसकी तैयारियों की समीक्षा कर एजेंडा अनुसार गतिविधि आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि चौपाल का उद्देश्य पूरा हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
नारी चौपाल में बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया रोकथाम, लिंगानुपात सुधार, सर्वाइकल कैंसर और बालिकाओं को इसकी वैक्सीन देकर बचाव जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
12 जून से 15 जुलाई तक होंगे ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर अभियान-
इसी बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश के आमजन के स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को निपटाने के लिए 12 जून से ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का आयोजन शुरू हो रहा है। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों, उपखण्ड अधिकारियों और प्राधिकरण के अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए और शिविरों की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि शिविरों का व्यापक प्रचार—प्रसार हो जिससे आमजन तक सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं और सुविधाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे।
मुख्य सचिव ने स्थानीय निकायों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैम्प की प्रतिदिन की गतिविधियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए। साथ ही, प्रतिदिन की प्रोग्रेस रिपोर्ट को सक्षम स्तर पर प्रस्तुत करें।
मुख्य सचिव ने जिलावार, निकाय स्तर, प्राधिकरण और न्यास स्तर पर लंबित पट्टा प्रकरण को शीघ्र निपटाने के भी निर्देश दिए।
शहरी सेवा शिविर में शहर की साफ—सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें लगाने, नालियों की मरम्मत, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन तथा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण सेवा शिविर सभी जिलों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ग्रामीण स्तर के शिविरों में राजस्व अभिलेख सम्बंधी कार्य, खातों का शुद्धिकरण, रास्ते के प्रकरण सम्बंधी समस्याओं के समाधान, भू अतिक्रमण हटाने आदि काम होंगे। इनके माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित होगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान पुलिस की प्रदेशव्यापी कार्रवाई में 8,448 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर कसा शिकंजा
Next Article जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

14 से 22 जून तक रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का संचालन बदला
Jaipur
June 10, 2026
जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
Entertainment Jaipur
June 10, 2026
राजस्थान पुलिस की प्रदेशव्यापी कार्रवाई में 8,448 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर कसा शिकंजा
Jaipur
June 10, 2026
सवाईमाधोपुर में 50 से ज्यादा प्रबुद्धजनों को विजय गाथा अवॉर्ड से किया सम्मानित
Jaipur
June 9, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

422103
Your IP Address : 216.73.216.57

You Might Also Like

राजस्थान में बदला मौसम: बारिश, ओले भी गिरे, बिजली से गिरने से तीन की मौत
फाग महोत्सव में बाबा श्याम के भजनों पर झूमे भक्त
‘‘रेल मदद’ पर उत्तर पश्चिम रेलवे शिकायतों का समाधान कर रहा 25 मिनट में
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता “राज्य 2026” का आगाज
नगर निगम ग्रेटर का एक और नवाचार: ई लाइब्रेरी के बाद अटल क्लब/अटल उद्यान का हुआ लोकार्पण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account