जयपुर। वसुंधरा लेडीज क्लब की ओर से वैशाली नगर स्थित एक रिसोर्ट में प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की लगभग 100 से 110 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की संयोजिका अंबिका मोदी, प्रेमलता बजाज, संतोष शर्मा और गरिमा नेरड़ा ने बताया कि करवा चौथ के पावन पर्व को लेकर सभी महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया तथा अपने पति के नाम की मेहंदी भी लगवाई।
क्लब प्रेसिडेंट सुमन मिश्र ने बताया किसमारोह में म्यूजिकल कार्यक्रम, डांस और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस दौरान बेस्ट करवा चौथ क्वीन, बेस्ट मेहंदी और बेस्ट श्रृंगार सहित विभिन्न श्रेणियों में खिताब देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक और डांस प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बनाया। महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के बीच संपन्न हुआ।


