जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन पीआरएन-साउथ में नारायण विहार योजना में 220 के.वी. हाईटेंशन लाईन के नीचे सेक्टर, रोड़ कोरिडोर की भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया।
महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के क्षेत्राधिकार में अवस्थित नारायण विहार योजना में 220 के.वी. हाईटेंशन लाईन के नीचे सेक्टर रोड़, कोरिडोर पर अवैध रूप से अस्थाई टीनषेड लगाकर, तार फेसिंग बाउण्ड्रीवाल कर, पशुओं का बाड़ा बनाकर अवैध रूप से खेती किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-पी.आर.एन.(साउथ) के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर हटवाया जाकर सेक्टर रोड़, कोरिडोर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, प्रवर्तन अधिकारी जोन-पी.आर.एन.(साउथ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर कैलाश चन्द्र बिष्नोई ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित षिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7; हेल्प लाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल cce.jda@rajasthan.gov.in & enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/ कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।
नारायण विहार योजना में 220 के.वी. हाईटेंषन लाईन के नीचे सेक्टर, रोड़ कोरिडोर को कराया अतिक्रमण मुक्त


