8 पार्किंग स्थलों पर रहेगी पार्किंग निःशुल्क
जयपुर। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव-2024 के मध्येनजर नगर निगम जयपुर हेरिटेज क्षेत्र में पार्किंग स्थलों पर सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक मतदान करने आने वाले मतदाताओं के वाहनों के लिए पार्किंग की निशुल्क व्यवस्था प्रदान की जायेगी।आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि हैरिटेज निगम क्षेत्र में चांदपोल अनाज मंडी पार्किंग, जोहरी बाजार पार्किंग, चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, आतिश मार्केट, जल महल की पाल, माल 21 के सामने पार्किंग स्थल, अहिंसा सर्किल से गवर्नमेंट प्रेस चौराहा पार्किंग और एयरटेल मालवीय मार्ग पार्किंग स्थलों पर पहले आने वाले 10 चौपहिया और 20 दुपहिया वाहनों को निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था प्रदान की जाएगी।निशुल्क पार्किंग करने के लिए वाहन चालक को अपना वोटर कार्ड और मतदान के बाद में उंगली पर नीली शाही का निशान दिखाना होगा।आयुक्त अभिषेक सुराणा ने जयपुर शहर में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान सभी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने मताधिकार का 100% उपयोग करते हुए वोट देने जाए।


