नई दिल्ली। श्रीलंका के हंबनटोटा में मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा अब एक भारतीय और रूसी कंपनी को सौंप दिया गया है। श्रीलंकाई कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले को चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता और मंत्री बंडुला गनवार्डेना ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए रुचि पत्र मंगवाने को मंजूरी दे दी गई थी। जिसके बाद कैबिनेट की सलाहकार समिति ने भारत की शौर्य एयरोनॉटिक्स (प्राइवेट) लिमिटेड और रूस की एयरपोर्ट्स ऑफ रीजन्स मैनेजमेंट कंपनी को 30 वर्षों के लिए मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा सौंपा।बता दें कि इस हवाईअड्डे को बनवाने के लिए चीन ने श्रीलंका की वित्तीय मदद की थी। हालांकि, इसे ड्रैगन की एक बड़ी साजिश बताया गया था। दरअसल, चीन ने इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उच्च ब्याज दर पर लोन दिया था।चीन के एग्जिम बैंक ने लगभग 19 करोड़ डॉलर की राशि दी थी। चीन पर कई विशेषज्ञों ने आरोप लगाए थे कि उसने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से श्रीलंका को एक और बड़े कर्जजाल में फंसाया है।बता दें कि इस एयरपोर्ट को 209 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से बनाया गया था। उड़ानों की कमी के कारण एयरपोर्ट घाटे में जा रहा था और इसे दुनिया का सबसे खाली हवाई अड्डा करार दिया जाने लगा था। 2016 से श्रीलंका सरकार हवाई अड्डे के प्रबंधन के लिए भागीदारों की तलाश कर रही थी, जिसे अब भारतीय कंपनियां संभालेंगी।
अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा

TAGGED:देश
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

