जयपुर। बीजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय और अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है, इसलिए हमें जनता के बीच में रहकर काम करना है। हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाना होना चाहिए। इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कक्ष के उद्गाटन के मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के करीब ढाई साल बाद बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री के लिए अलग से कक्ष तैयार किया गया है। कार्यालय में कमरा नंबर 5 अब से मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहेगा।
इसके बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट भी लगाई गई है। इससे पहले तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे को भी कार्यालय में यही कक्ष आवंटित किया गया था।
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज विधिवत रूप से इस कमरे में बैठकर इसका उद्घाटन किया। सीएम यहीं बैठकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री के लिए कक्ष का उद्घाटन


