जयपुर। 20 अक्टूम्बर को एम आई रोड़ स्थित एफएफ डी ए न्यूट्रिशन क्लब का भव्य शुभारंभ रिबन कटिंग के साथ हुआ।
इस विशेष अवसर पर क्लब की संरक्षक श्रीमती सविता शर्मा , श्रेयाश्री अग्रवाल, रोहित जैन, आंचल अग्रवाल, वृंदा अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, राज मीडिया टाइम्स ओर ब्राह्मण संदेश के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा,अदिति शर्मा, ए. के. सिंह एवं मनोज चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब से श्रेया श्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्लब की गतिविधियों, सही न्यूट्रिशन, स्वस्थ जीवनशैली और “सेहत से सफलता” के सफर के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई।

उन्होंने बताया कि हमारे उन सदस्यों ने अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन और वास्तविक परिणामों की कहानियाँ साझा कीं, जिन्होंने अपनी मेहनत, निरंतरता और सही मार्गदर्शन से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उनकी कहानियाँ इस बात की प्रेरणा हैं कि सही दिशा में उठाया गया हर कदम हमें बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जा सकता है।
FFDA ने अपने वर्षों के अनुभव, स्वास्थ्य के प्रति अपने समर्पण और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के अपने उद्देश्य को सभी के साथ साझा किया।

श्रेया श्री ने कहा कियह सिर्फ एक क्लब का शुभारंभ नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर आदतों, आत्मविश्वास और खुशहाल जीवन की ओर एक नई शुरुआत है।
हमारा उद्देश्य है — हर व्यक्ति को अपनी सेहत के प्रति जागरूक बनाना और उसे एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना।
श्रेया श्री ने आये हुए सभी गणमान्यजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस खूबसूरत अवसर को यादगार बनाने वाले सभी अतिथियों, सदस्यों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद।


