जयपुर। वीडीएन फाउंडेशन द्वारा विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित दशहरा मेला-2026 में शहर के सबसे ऊंचे 121 फुट के रावण के पुतले का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस प्रतीकात्मक क्षण का साक्षी बनने हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में उमड़े।
मेले के अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि इस बार का दशहरा मेला अब तक का सबसे भव्य रहा। रावण के साथ ही विशालकाय कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहे।

तीनों पुतलों के एक साथ धू-धू कर जलने का दृश्य बेहद रोमांचक और यादगार बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं। उन्होंने मंच से रिमोट का तीर बटन दबाकर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


