जयपुर। वीनस फिल्म एंड इवेंट्स द्वारा आयोजित हो रहे प्रथम इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट ” वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल का आयोजन बैंकॉक में 05 दिसंबर को किया जा रहा है ।

आयोजक जे जे कश्यप ने बताया कि कंपनी विगत 26 सालों से इस तरह के आयोजन नेशनल लेवल पर करती आ रही है। इस बार इंटरनेशनल लेवल पर इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश ही नहीं विदेश के भी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे ।जूरी पैनल में फैशन जगत के दिग्गज मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल का चयन करेंगे ।

हाल ही में वीनस फिल्म एंड इवेंट्स द्वारा भोपाल में मिस एंड मिसेज इंडिया सीजन 5 का आयोजन किया गया था। यह पूरा इवेंट इंटरनेशनल फॉर्मेट पे आयोजित किया जाएगा ।


