जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह द्वारा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
संगठन विस्तार की इस सूची में मुकेश कुमावत को प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद का कार्यभार सौंपा गया है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, जो प्रदेश में संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। मुकेश कुमावत को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शिक्षक समुदाय में हर्ष की लहर है।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए मुकेश कुमावत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे विद्यार्थियों, शिक्षकों, निजी स्कूलों एवं सरकारी स्कूलों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यकारिणी के गठन पर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ-साथ कैलाश गुर्जर जुगराजपुर , देव कुमावत, शुभम राजोरिया, सावन शर्मा, विद्याधर नगर विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनारायण कुमावत, अमरचंद मंडावर, विजय खुड़िया , श्रीचंद खुड़िया, नरेंद्र सैनी, नरेंद्र मारवाल रीगंस, राजेंद्र मारवाल, नरेश कुमावत, राजेंद्र निवाना, मुकेश मारवाल, अनिल कौशिक, संदीप चौधरी, रामस्वरूप शर्मा, गोपाल यादव, लोकेश कोथुन, आकाश, देव कुमावत, गिर्राज, सोहन लाल कुमावत, राजेश कुमावत एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
मुकेश कुमावत बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित


