By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
    July 31, 2026
    5–6 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा “ग्लोबल नर्सिंग समिट–2026”
    July 31, 2026
    कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट
    July 31, 2026
    टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत यात्रा करते हुए यात्री पर कड़ी करवाई
    July 31, 2026
    जयपुर में 4 अक्टूबर को होगा “नेशनल स्टार अचीवर्स अवॉर्ड 2026”, देशभर की प्रेरणादायक प्रतिभाओं का होगा राष्ट्रीय सम्मान
    July 30, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: यूएफसी जिम इंडिया ने जयपुर के जगतपुरा में अपने दूसरे प्रीमियम फिटनेस क्लब का किया भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Business > Marketing > यूएफसी जिम इंडिया ने जयपुर के जगतपुरा में अपने दूसरे प्रीमियम फिटनेस क्लब का किया भव्य शुभारंभ
JaipurMarketingStartup

यूएफसी जिम इंडिया ने जयपुर के जगतपुरा में अपने दूसरे प्रीमियम फिटनेस क्लब का किया भव्य शुभारंभ

RMT network
Last updated: June 15, 2026 5:42 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

20,000 वर्गफुट में फैला अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर जगतपुरा में फिटनेस के नए मानक करेगा स्थापित
जयपुर।
विश्व की अग्रणी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) संस्था यूएफसी (UFC) के आधिकारिक फिटनेस ब्रांड यूएफसी जिम इंडिया (UFC Gym India) ने राजधानी जयपुर में महल रोड, अपैरल पार्क के निकट जगतपुरा में अपने दूसरे प्रीमियम फिटनेस क्लब को लॉन्च किया। इससे पहले यूएफसी जिम का पहला सेंटर मानसरोवर स्थित सनी ट्रेड सेंटर में शुरू किया गया था, जिसे शहरवासियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। करीब 20,000 वर्गफुट में फैला यह विश्वस्तरीय फिटनेस सेंटर आधुनिक फिटनेस, एमएमए ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग, ग्रुप फिटनेस क्लासेज, बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों, न्यूट्रिशन एवं रिकवरी सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। यूएफसी जिम जगतपुरा में सदस्यों को इस जिम की प्रसिद्ध ट्रेन डिफरेंट फिलॉसफी के तहत विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
प्रमुख सुविधाएं:

  • लाइफ़ फिटनेस और हैमर स्ट्रेंथ के प्रीमियम स्ट्रेंथ एवं कार्डियो उपकरण
  • यूएफसी शैली के ऑक्टाजॉन बॉक्सिंग बैग रैक और एमएमए उपकरणों से सुसज्जित आधुनिक एमएमए ट्रेनिंग जोन
  • विशाल टर्फ एवं आधुनिक उपकरणों से युक्त फंक्शनल ट्रेनिंग एरिया
  • पिलेट्स स्टूडियो
  • यूएफसी जिम के सिग्नेचर प्रोग्राम – डेली अल्टीमेट ट्रेनिंग, फाइट किट, बॉक्सिंग कंडीशनिंग एवं किकबॉक्सिंग कंडीशनिंग
  • टी आर एक्स और कोर ब्लास्ट जैसी हाई-इंटेंसिटी क्लासेज
  • स्पिनिंग, योगा, जुम्बा, बॉलीवुड डांस सहित विविध ग्रुप फिटनेस क्लासेज
  • लॉकर्स, शॉवर्स एवं स्टीम सुविधाएं
  • स्पा, कोल्ड प्लंज, चिल्ड शॉवर्स एवं इन्फ्रारेड सॉना जैसी रिकवरी सुविधाएं
  • हेल्दी एवं साइंस-बेस्ड न्यूट्रिशन के लिए आर्मबार कैफे
  • विशाल पार्किंग सुविधा
  • 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष एमएमए एवं फंक्शनल फिटनेस क्लासेज
  • वार्षिक सदस्यों के लिए यूएफसी जिम की आधिकारिक मर्चेंडाइज किट एवं एक्सक्लूसिव लॉयल्टी प्रोग्राम
    नेतृत्व के विचार :-
    यूएफसी जिम इंडिया के चेयरमैन फरज़ाद पालिया ने कहा, “मानसरोवर में हमारे पहले क्लब को मिली सफलता ने जयपुर के फिटनेस परिदृश्य को नई दिशा दी है। जगतपुरा आधुनिक, ऊर्जावान और तेजी से विकसित हो रहे जयपुर का प्रतिनिधित्व करता है। हमें विश्वास है कि यह नया सेंटर क्षेत्र के लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।” यूएफसी जिम इंडिया के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक इस्तयाक अंसारी ने कहा, “जगतपुरा में हमारा विस्तार भारत के उभरते शहरी क्षेत्रों तक प्रीमियम फिटनेस अनुभव पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह केवल एक जिम नहीं, बल्कि संपूर्ण फिटनेस एवं रिकवरी डेस्टिनेशन है, जहां व्यक्ति और परिवार दोनों अपनी फिटनेस यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।” यूएफसी जिम के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट – इंटरनेशनल फ्रेंचाइज एंड ग्लोबल फिटनेस ऑपरेशंस डॉनी ओलिवर ने कहा, “भारत यूएफसी जिम के वैश्विक विस्तार के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। जयपुर में दूसरे सेंटर का उद्घाटन इस बात का प्रमाण है कि यहां विश्वस्तरीय फिटनेस अनुभवों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यूएफसी जिम का उद्देश्य हर उम्र और क्षमता के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में प्रेरित करना है।”
    यूएफसी जिम जगतपुरा की सब-लाइसेंसी सीए काजोल पलसानिया ने कहा, “जगतपुरा तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है और हम इसकी विकास यात्रा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। अत्याधुनिक उपकरणों, सिग्नेचर ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और विश्वस्तरीय रिकवरी सुविधाओं के साथ यूएफसी जिम जगतपुरा देश के सर्वश्रेष्ठ फिटनेस केंद्रों को चुनौती देने वाला अनुभव प्रदान करेगा। यह केवल एक जिम नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली की दिशा में एक नई शुरुआत है।”
    भारत में तेजी से विस्तार :-
    यूएफसी जिम वर्तमान में भारत के 8 शहरों में 10 फिटनेस क्लब संचालित कर रहा है और वर्ष 2026 के दौरान मुंबई, पुणे, जयपुर, जम्मू, चेन्नई, हैदराबाद और शिलांग सहित कई शहरों में नए क्लब शुरू करने जा रहा है। वर्ष 2009 में शुरुआत के बाद यूएफसी जिम ने दुनिया के 26 से अधिक देशों में 220 से अधिक क्लब स्थापित किए हैं। भारत में यूएफसी जिम ने वर्ष 2018 में आर्टिसर्सेज फिटनेस एंड लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में प्रवेश किया था। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2033 तक भारत के 60 से अधिक शहरों में 100 से अधिक यूएफसी जिम क्लब स्थापित करना है।
    यूएफसी जिम के बारे में :-
    यूएफसी जिम विश्व की अग्रणी एमएमए संस्था यूएफसी का आधिकारिक फिटनेस ब्रांड है, जिसे न्यू इवोल्यूशन वेंचर्स के सहयोग से विकसित किया गया है। यूएफसी जिम का अनूठा ट्रेन डिफरेंट मॉडल एमएमए, फिटनेस, फंक्शनल ट्रेनिंग और वेलनेस को एक साथ जोड़कर सभी आयु वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस का अनुभव प्रदान करता है।
    इस लॉन्चिंग सेरेमनी के दौरान गेस्ट के तौर पर संजय अग्रवाल एमडी व डायरेक्टर एयू बैंक, इस्तियाक अंसारी फाउंडर एंड डायरेक्टर यूएफसी जिम इंडिया, संयोगिता रामनन वाइस प्रेसिडेंट यूएफसी जिम इंडिया, सीए काजोल पलसानिया डायरेक्टर यूएफसी जिम जगतपुरा, घनश्याम यादव डायरेक्टर यूएफसी जिम जगतपुरा, कुलदीप धनकड़ विराट नगर एमएलए, तेजस्वी सिंह गहलोत प्रेसिडेंट राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन एवं डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल कब्बडी फेडरेशन, अनिकेत चौधरी इंटरनेशनल क्रिकेटर, मुकेश चौधरी इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर, रेणु चौधरी नेशनल मेडलिस्ट इन पावरलिफ्टिंग उपस्थित रहे।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुकेश कुमावत बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
Next Article बियानी कॉलेज में एनपीटीईएल (स्वयम्), एनआईएसएम एवं बजाज फिनसर्व सर्टिफिकेट सेलिब्रेशन का आयोजन
, 200 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
Jaipur
July 31, 2026
5–6 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा “ग्लोबल नर्सिंग समिट–2026”
Jaipur
July 31, 2026
कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट
Jaipur
July 31, 2026
टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत यात्रा करते हुए यात्री पर कड़ी करवाई
Jaipur
July 31, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

467168
Your IP Address : 216.73.216.4

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त की जारी
राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 25 सितम्बर तक
भगत की कोठी (जोधपुर) -नागपुर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा का संचालन
भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक: बजट घोषणा 2024-25 की पालना में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस एण्ड मिनरल्स हेतु भूमि का किया आवंटन
व्यावहारिक तौर पर राजस्व आधारित मॉडल हो विकसित- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account