सफलतापूर्वक पूर्ण किए विभिन्न कौशल आधारित कोर्स
जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में एनपीटीईएल (स्वयम्), एनआईएसएम एवं बजाज फिनसर्व सर्टिफिकेट सेलिब्रेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नियमित डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न ऑनलाइन एवं कौशल आधारित प्रमाणपत्र कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 200 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
संस्थान में स्वयम् एवं एनपीटीईएल प्रमाणपत्र कार्यक्रम नियमित शैक्षणिक गतिविधि के रूप में संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट, सेल्फ लर्निंग तथा इंडस्ट्री ओरिएंटेड शिक्षा को बढ़ावा देना है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अपने विषय ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल को भी विकसित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में बताया गया कि एनआईएसएम (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स) सर्टिफिकेशन विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार की गहन समझ प्रदान करता है तथा बैंकिंग, निवेश और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराता है। वहीं बजाज फिनसर्व सर्टिफिकेट प्रोग्राम विद्यार्थियों को बैंकिंग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस क्षेत्र में रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल और उद्योग मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान करता है।
इस सेमेस्टर में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वयं/एनपीटीईएल, एनआईएसएम एवं बजाज फिनसर्व कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किए। कार्यक्रम के दौरान सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं कोर्स संचालन के लिए प्रत्येक कार्यक्रम की फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरभि मित्तल रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को असाइनमेंट, क्वेरी समाधान तथा कोर्स पूर्ण करने की प्रक्रिया में निरंतर सहयोग प्रदान किया। संस्थान ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की सीखने की प्रतिबद्धता और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
बियानी कॉलेज में एनपीटीईएल (स्वयम्), एनआईएसएम एवं बजाज फिनसर्व सर्टिफिकेट सेलिब्रेशन का आयोजन , 200 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान


