जयपुर । फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 अभियान के अंतर्गत केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, जयपुर द्वारा जल महल, जयपुर के समीप 3 किलोमीटर की प्लॉग रन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. निधि महाजन, प्रभारी अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी (होम्योपैथी), वैज्ञानिक-द्वितीय तथा डॉ. उत्तम सिंह, नोडल अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी (होम्योपैथी), वैज्ञानिक-द्वितीय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में ओम प्रकाश चौधरी, राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज; डॉ. सुधीर शर्मा, प्राचार्य, बियानी मेडिकल होम्योपैथिक कॉलेज; आर. के. सक्सेना, भूतपूर्व प्रयोगशाला तकनीशियन तथा डॉ. ऋचा शर्मा, सहायक आचार्य, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, स्वास्थ्य कल्याण मेडिकल कॉलेज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दौड़ने एवं पैदल चलने के साथ-साथ मार्ग में पड़े कचरे को एकत्र किया। इस गतिविधि का उद्देश्य शारीरिक सक्रियता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना था।
फिट इंडिया अभियान के संदेश “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” के अनुरूप प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ. निधि महाजन एवं डॉ. उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, जयपुर द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत 3 किलोमीटर प्लॉग रन का आयोजन


