जयपुर। 13 जून को विद्याधर नगर में 777 स्लिम फिट डांस स्टूडियो में ‘लहरिया – राजस्थानी कल्चर इवेंट 2026’ के आधिकारिक पोस्टर विमोचन किया गया। मुख्य आयोजक एक्ट्रेस शिवानी पुरोहित और एसोसिएशन पार्टनर ‘जयपुर वर्किंग वीमेन कम्युनिटी’ की ओर से दीपा यादव व डांस स्टूडियो की ओनर अंजू मेम और कोरियोग्राफर गौतम पटवा ने इस आगामी कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च किया। इवेंट 25 जुलाई को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है, 25 जून आखिरी तारिक रखी गई हैं , पहले 500 रजिस्ट्रेशन के अन्तर्गत आने वाले प्रतिभागियों को गिफ्ट हम्पेर दिया जाएंगे।

इस खास मौके पर स्टूडियो की की महिलाओं को कार्यक्रम की डिटेल्स बताई गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी राजस्थानी संस्कृति, परंपरा और महिलाओं के आत्मविश्वास को एक साथ मंच पर लाकर जश्न मनाना है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर नीलम कुमावत, सरोज कवर खींची, निधि शेखावत, ममता कवर खींची, वैशाली खंडेलवाल, भारती चौधरी, ललिता सैनी, हर्षिका चौधरी, रेखा वर्मा, प्रीति, जयश्री, सविता पुरोहित, शीतल वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रही।
इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी है।


