जयपुर। रेलवे द्वारा गीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम व साबरमती-आसनसोल स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09463, गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.04.26 को (01 ट्रिप) गांधीधाम से शनिवार को 12.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 02.45 बजे आगमन व 02.55 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 09.10 बजे मालदा टाउन पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09464, मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.04.26 को (01 ट्रिप) मालदा टाउन से सोमवार को 17.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 23.45 बजे आगमन व 23.55 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 15.30 बजे गांधीधाम पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सामाख्याली, राधनपुर, भीलडी, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, ईटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, पटना, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा व न्यू फरक्का स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 13 शयनयान श्रेणी, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
गाडी संख्या 09435, साबरमती-आसनसोल एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.04.26 को (01 ट्रिप) साबरमती से बुधवार को 22.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर 08.30 बजे आगमन व 08.40 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 14.30 बजे आसनसोल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09436, आसनसोल-साबरमती एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.05.26 को (01 ट्रिप) आसनसोल से शुक्रवार को 16.15 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 20.30 बजे आगमन व 20.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को 07.15 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, प. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा व धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 18 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 2 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन


