नई दिल्ली। चमारी अथापथु की अगुवाई में महिला श्रीलंका टीम ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच को श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने 1-1 की बराबरी भी कर ली।दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका टीम ने 302 रन बनाए। कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने 147 गेंदों पर 184 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने दो विकेट झटके। वहीं, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका टीम 44. 3 ओवर में मैच को जीतने में कामयाब रही। श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने शानदार 139 गेंदो पर 195 रन की पारी खेली। चामरी ने 139 गेंद का सामना किया और 26 चौके व पांच छक्के लगाए। वहीं, नीलाक्षी डिसिल्वा ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की टीम ने चार विकेट गंवाकर 305 रन बनाए। बता दें कि श्रीलंका की महिला टीम की ओर से वनडे की इतिहास में बनाए गए ये सबसे सर्वाधिक रन है।
श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास: महिला टीम ने हासिल की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

TAGGED:Khel
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

