नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। लखनऊ ने सीएसके से मिले 211 रन के लक्ष्य को 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। टीम की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। स्टोइनिस 124 रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले चेन्नई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा और वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शिवम दुबे ने 66 रन की तेज तर्रार पारी खेली।
लखनऊ ने चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, स्टोइनिस ने खेली शतकीय पारी

TAGGED:Sports
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

