पिछली बार जब सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीमें आपस में भिड़ी थीं, तो अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की शतकीय साझेदारी की मदद से SRH की टीम ने IPL का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया था। लेकिन हैदराबाद में हुए रिवर्स मुक़ाबले में 200 के ऊपर के लक्ष्य का पीछा करते हुए ये दोनों बल्लेबाज़ चौथे ओवर में ही पवेलियन में थे। इसके बाद कभी भी SRH की टीम उबर नहीं सकी और 35 रनों से यह मुक़ाबला हार गई।यह RCB की IPL 2024 में सिर्फ़ दूसरी जीत है और वे अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। लेकिन वे अभी भी प्ले ऑफ़ के दौड़ में बने हुए हैं, बशर्ते उन्हें अपने हर मैच जीतने होंगे।रजत पाटीदार और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाकर RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई।स्वप्निल सिंह रहे इस जीत के मुख्य नायकRCB की इस जीत के मुख्य नायक स्वप्निल सिंह रहे, जिन्होंने एक ही ओवर में एडन मारक्रम और हाइनरिक क्लासन जैसे इन-फ़ॉर्म बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर SRH की वापसी की किसी भी संभावना को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले विल जैक्स ने विस्फ़ोटक फ़ॉर्म में चल रहे ट्रैविस हेड और यश दयाल ने अभिषेक शर्मा को आउट किया था, लेकिन इन दोनों साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ों के रहते हुए RCB द्वारा दिया गया 207 का लक्ष्य संभव लग रहा था।इस सीज़न अपना पहला मैच खेल रहे और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए, बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल को सबसे पहले फुलटॉस पर मारक्रम का सरप्राइज़ विकेट मिला और फिर उन्होंने क्लासन को एक खींची गई गेंद पर पवेलियन भेजा। बाक़ी का बचा काम दूसरे स्पिनर कर्ण शर्मा ने लगातार ओवरों में दो विकेट लेकर पूरा कर दिया। इसके बाद SRH के निचले और मध्य क्रम के बल्लेबाज़ों ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन वे मैच में कहीं नहीं थे।SRH vs RCB मैच का टर्निंग प्वाइंटइस मैच का टर्निंग प्वाइंट स्वप्निल का ओवर ही कहा जा सकता है। वह पावरप्ले में गेंदबाज़ी करने आए थे और उनके सामने मारक्रम और क्लासन जैसे आक्रामक गेंदबाज़ थे। उनके इस ओवर में तीन बाउंड्री पड़े और कुल 19 रन भी बने, लेकिन दो विकेट निकालकर उन्होंने मैच को दूसरी पारी की शुरुआत में ही RCB की झोली में डाल दिया।इस मैच के क्या मायने हैं?यह भले ही इस सीज़न में RCB की सिर्फ़ दूसरी जीत है, लेकिन वे अभी भी प्ले ऑफ़ में पहुंच सकते हैं, बशर्ते उन्हें हर मैच जीतना होगा और दूसरे मैचों के परिणाम भी उनके पक्ष में जाने होंगे। दूसरी ओर यह SRH की इस सीज़न तीसरी हार थी, लेकिन 10 अकों और बेहतर रन रेट के कारण वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
स्वप्निल और कर्ण के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दर्ज की सीज़न की दूसरी जीत

TAGGED:Sports
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

