By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    9 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति के साथ ‘अपार डिज़ाइनर एवं लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन’ का भव्य समापन
    November 3, 2026
    EWS सरलीकरण की मुहिम को मिला नया विस्तार, विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जयपुर में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद
    November 3, 2026
    भारतीय रेल का मोबाइल ऐप रेलवन यात्रियों के बीच बड़ी तेजी से हो रहा लोकप्रिय
    November 3, 2026
    खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
    November 3, 2026
    आलोक मिश्रा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया
    November 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा
    April 27, 2024
    सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    May 14, 2024
    प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर खुला राज
    May 31, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजीविका दिवाली मेला-2026 के पांचवें दिन उमड़ी भारी भीड़, ब्लैक पॉटरी की अनूठी कला ने खींचा ध्यान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजीविका दिवाली मेला-2026 के पांचवें दिन उमड़ी भारी भीड़, ब्लैक पॉटरी की अनूठी कला ने खींचा ध्यान
Jaipur

राजीविका दिवाली मेला-2026 के पांचवें दिन उमड़ी भारी भीड़, ब्लैक पॉटरी की अनूठी कला ने खींचा ध्यान

RMT network
Last updated: November 3, 2026 6:38 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। ग्रामीण महिला उद्यमियों के हुनर को बाजार और उनके उत्पादों को नए खरीदार मिल रहे हैं। जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (IGPRS) परिसर में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) की ओर से आयोजित राजीविका दिवाली मेला-2026 में रविवार को पांचवें दिन खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। 100 से अधिक स्टॉल्स पर सजे ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प, हैंडलूम, गृह सज्जा, पारंपरिक खाद्य उत्पादों और अन्य स्थानीय उत्पादों की खरीदारी को लेकर विजिटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला। दिवाली नजदीक आने के साथ सजावटी सामग्री, हस्तनिर्मित उपहारों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की मांग बढ़ रही है। मेले में खरीदारी के साथ लाइव डेमोंस्ट्रेशन, पारंपरिक कलाओं और राजस्थानी व्यंजनों का आनंद भी आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है।
ब्लैक पॉटरी की अनूठी कला और उत्पादों की बढ़ती मांग
जयपुर की ब्लू पॉटरी के साथ अब सवाई माधोपुर की ब्लैक पॉटरी भी मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अपनी विशिष्ट बनावट और पारंपरिक कारीगरी के लिए पहचानी जाने वाली इस कला से तैयार उत्पादों को विजिटर्स खूब पसंद कर रहे हैं। ब्लैक पॉटरी से जुड़े कारीगर अपनी पारंपरिक कला को आधुनिक डिजाइन और उपयोगिता के अनुरूप नए रूप दे रहे हैं। इन उत्पादों को देखने के साथ खरीदने में भी लोगों की विशेष रुचि नजर आ रही है। यह स्टॉल ग्रामीण शिल्पकारों की पारंपरिक कला को नए बाजार और ग्राहकों तक पहुंचाने का बेहतर उदाहरण बन रही है।
लाइव डेमोंस्ट्रेशन से सीख रहे हुनर, खरीदारी में भी दिखा उत्साह
मेले में दीया मेकिंग और अगरबत्ती मेकिंग के लाइव डेमोंस्ट्रेशन विजिटर्स के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। आगंतुक स्वयं चाक पर मिट्टी के दीये बनाने और मशीन के माध्यम से अगरबत्ती तैयार करने की प्रक्रिया सीख रहे हैं। इसके साथ ही स्टैच्यू मेकिंग और ऊन से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की लाइव गतिविधियों को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुट रही है। इन गतिविधियों के जरिए जहां पारंपरिक एवं घरेलू कौशल का प्रदर्शन हो रहा है, वहीं महिला उद्यमियों के उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने और उनकी बिक्री बढ़ाने के अवसर भी मिल रहे हैं।
जूट और ऊन के बैग तक, उत्पादों की खूब हो रही खरीदारी
दिवाली के मद्देनजर दीये, कैंडल, रंगोली, तोरण और अन्य सजावटी एवं गृह सज्जा उत्पादों की खरीदारी में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, जूट एवं ऊन से तैयार बैग, हस्तनिर्मित जूतियां, मोजड़ी, कपड़े के खिलौने और कीचेन भी विजिटर्स को खूब पसंद आ रहे हैं। कोटा डोरिया की साड़ियां, ब्लू पॉटरी, पारंपरिक कशीदाकारी, डोरमैट, कारपेट और अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों की भी अच्छी मांग है। अलग-अलग स्वाद वाली कैंडी और पान माउथ फ्रेशनर्स जैसे उत्पाद भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। विभिन्न स्टॉल्स पर उत्पादों की विविधता के चलते विजिटर्स को एक ही स्थान पर दिवाली की खरीदारी के कई विकल्प मिल रहे हैं।
राजस्थानी स्वाद के साथ स्थानीय खाद्य उत्पादों की भी मांग
मेले में खरीदारी के साथ खानपान भी आकर्षण का प्रमुख हिस्सा बना हुआ है। विभिन्न फूड स्टॉल्स पर दाल-बाटी-चूरमा, केर-सांगरी और अन्य पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए अचार, पापड़, गट्टा मसाला और अन्य स्थानीय खाद्य उत्पादों की भी बिक्री हो रही है। इस तरह मेला ग्रामीण महिलाओं के खाद्य उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्याम भजन गायक महेश पप्पू शर्मा के निधन पर श्याम जगत में शोक की लहर
Next Article मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत का लिया संकल्प

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

9 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति के साथ ‘अपार डिज़ाइनर एवं लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन’ का भव्य समापन
Jaipur
November 3, 2026
EWS सरलीकरण की मुहिम को मिला नया विस्तार, विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जयपुर में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद
Jaipur
November 3, 2026
भारतीय रेल का मोबाइल ऐप रेलवन यात्रियों के बीच बड़ी तेजी से हो रहा लोकप्रिय
Jaipur
November 3, 2026
खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
Jaipur
November 3, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

533791
Your IP Address : 216.73.216.153

You Might Also Like

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 प्रदेश में 78% मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण: 9,000 से अधिक बूथों पर 100% कार्य संपन्न
राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर विभिन्न वर्गों को मिलेंगी सौगातें युवा, किसान एवं महिला कल्याण हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अरेबियन ट्रैवल मार्केट में पहले दिन राजस्थान पर्यटन स्टैंड का किया उद्घाटन
दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत, 7 घायल
स्वच्छ ब्रांड एम्बेसेडर पुष्पा माई की अगुवाई में लगभग 100 से भी अधिक ट्रांसजेडर ने जयपुर की सड़कों पर चलकर स्वच्छता का दिया संदेश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account