जयपुर। 40 वर्षों तक देश भर में खाटूश्याम बाबा के भजनों का गुणगान करने वाले अमरसर जयपुर निवासी महेश पप्पू शर्मा का रविवार को आकस्मिक निधन हो जाने से श्याम जगत में शोक की लहर छा गई।
उनके जयपुर कालवाड़ रोड स्थित रावण गेट मोक्ष धाम में हुए अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।
पप्पू शर्मा के एक पुत्र पांच पुत्रीया हे।
पप्पू शर्मा के छोटे भाई विष्णु गंगावत रींगस नगरपालिका में पार्षद रहे हे अब उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपा गंगावत रींगस नगरपालिका में पार्षद हे।
अंतिम संस्कार में रींगस नगरपालिका के चेयरमैन अमित शर्मा सहित जयपुर भाजपा नेता कैलाश चोटियां सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व शुभचिंतकों ने भाग लिया।
श्याम भजन गायक महेश पप्पू शर्मा के निधन पर श्याम जगत में शोक की लहर


