जयपुर। देवता गांव के एक पूर्व सैनिक की विधवा उसके पति द्वारा मृत्यु पूर्व लिया गया फाइनेंस कंपनी का ऋण नहीं चुका पाई ।इस कारण जयपुर की फाइनेंस कंपनी ने उनके घर को नीलामी के लिए कोर्ट के आदेश से ताला लगा कर कब्जे में ले लिया। विधवा ने इधर उधर बहुत प्रयास किए। लेकिन जब उनको कहीं से सहायता नहीं मिली तो वह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, चिड़ावा, कर्नल सुरेश जांगिड़ के पास गईं। कर्नल जांगिड़ ने साथी सेना अधिकारियों, पूर्व सैनिकों से विस्तार से बात की। इस दौरान पूर्व कर्नल शौकत अली खान ने अपने एक विद्यार्थी रहे वकील नरेश कुमार शर्मा से विधवा की सहायता करने के लिए कहा। वकील नरेश कुमार शर्मा ने बिना किसी खर्चे और फीस लिए निशुल्क विधवा की सहायता करते हुए जयपुर के फाइनेंशियल ट्रिब्यूनल से स्टे आर्डर लिया। जिसमें ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया कि कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत राशि जमा करने के बाद उसमें समझौते के लिए 4 दिसंबर को बातचीत कराई जाएगी। इस आदेश के मिलने के बाद क्योंकि पूर्व सैनिक की विधवा के पास पैसे नहीं थे और उसके बच्चे भी पैसे देने में असमर्थ थे । इस पर कर्नल सुरेश जांगिड़ ने 10 प्रतिशत राशि का अपना स्वयं का दो लाख चौंतीस हजार 775 रुपयों का चैक देकर जमा करवा दी है। इस विषय में कर्नल सुरेश जांगिड़ ने खेतड़ी के पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन केशर देव, सचिव हवलदार विनोद सिंह व अन्य वरिष्ठ पूर्व सैनिकों से विचार विमर्श किया तो सर्वसम्मति से सभी ने यथा संभव आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा सहायता राशि देना प्रारंभ भी कर दिया है। पूर्व सैनिक कल्याण समिति खेतड़ी एकत्र कर रही है तथा 4 दिसंबर को इस पर निर्णय होने के बाद समिति की सहायता से और विधवा की पेंशन से पूरा धन एकत्र करके विधवा को का घर दिलवाने का एक बड़ा कदम पूर्व सैनिकों द्वारा उठाया गया है जो सराहनीय है तथा यह अनूठी पहल सैनिक समाज के आपसी संगठन का प्रतीक है।
पूर्व सैनिक की विधवा के लिए खेतड़ी सैनिक समाज का बड़ा कदम

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

