जयपुर। रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर संचालित की जा रही खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा परिचालनिक कारणों से पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं आसनसोल स्टेशनों के मध्य परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09709, खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.11.2026 से 18.11.2026 तक (03 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 15.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 02.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09710, कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.11.2026 से 20.11.2026 तक (03 ट्रिप) कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार को 05.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर जंक्शन, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल एवं नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 03 सेकण्ड एसी, 13 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
खातीपुरा (जयपुर)-कोलकाता-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित

