रेलवे के आधारभूत संरचना विकास एवं प्रशासन का 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव
जयपुर। आलोक मिश्रा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक के पद पर सोमवार, 02 नवम्बर, 2026 को कार्यभार ग्रहण किया है। मिश्रा भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के वर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं तथा उन्हें रेलवे के आधारभूत संरचना विकास, रेलपथ अनुरक्षण एवं प्रशासन के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अपर महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व आलोक मिश्रा उत्तर रेलवे में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व उन्होंने उत्तर रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर के पद पर भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
अपने तीन दशक से अधिक के गौरवशाली सेवाकाल में मिश्रा ने रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए रेल अवसंरचना के विकास, रेलपथ की गुणवत्ता एवं अनुरक्षण तथा परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विभिन्न चुनौतीपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने अपने तकनीकी ज्ञान, प्रशासनिक दक्षता एवं कार्यकुशलता का परिचय दिया है।
आलोक मिश्रा के व्यापक अनुभव, तकनीकी विशेषज्ञता एवं प्रशासनिक कुशलता से उत्तर पश्चिम रेलवे की विकास परियोजनाओं, रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलगा।
आलोक मिश्रा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया


