जयपुर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 16.05.26 से 31.05.26 तक तथा दिल्ली से दिनांक 17.05.26 से 01.06.26 तक 01 सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी


