जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज फेस्ट “राज्य 2026” का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गीतों की मधुर गूंज के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि इनवोग नारी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ममता मोट, द कैन स्टोरी से पुलकित अग्रवाल, पूनीत शर्मा, वोग एडिशन की डायरेक्टर ईशा कोहली तथा फैशन डिजाइनर रूबी चंदोके रहे। आयोजक निदेशक डॉ. संजय बियानी, कॉलेज डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी एवं सीए साक्षी बियानी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
“शार्क टैंक” प्रतियोगिता में आशी सिंह, रक्षिता सेठी एवं मीनाक्षी सैनी की टीम ने अपने इनोवेटिव स्टार्टअप आइडिया और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, उद्यमिता कौशल एवं आत्मविश्वास की सराहना की।

इसी के साथ फैशन शो “द गेम ऑफ पावर (सत्ता का खेल)” आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने शक्ति, योजना और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध डीजे ट्रोन की प्रस्तुति ने म्यूज़िक, डांस और मनोरंजन के साथ माहौल को जीवंत बना दिया, जहां डीजे नाइट उत्सव का मुख्य आकर्षण रही।
इस आयोजन में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 20 से अधिक कॉलेजों/यूनिवर्सिटी और 800 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी रही।
मेलोडिक मास्टरी (सोलो सिंगिंग) में प्रतिभागियों ने अपनी सुरीली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें प्रथम स्थान पर बियानी कॉलेज रहा। वहीं फैशन शो में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान बियानी कॉलेज ने प्राप्त किया। ओपन माइक एक्सोर्डियम में विद्यार्थियों ने कविता, स्टैंड-अप और अपने विचारों के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसमें प्रथम स्थान बियानी कॉलेज के नाम रहा।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीसीबी बैंक, द कैन स्टोरी, शेड्स स्किन केयर, एसकेपी श्री कृष्णम पब्लिसिटी, मां ज्वैलर्स, बर्गर सिंह, द वफ़ल बाइट, थिंक ऑर बाय, मैग्नेटिक पैराडाइज़, लवेरा, स्किनेट, टिप्सी रेस्टोरेंट एवं इंडियन चाय कल्चर का विशेष सहयोग रहा। सभी प्रायोजकों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं इवेंट कॉर्डिनेटर राखी खंडेलवाल एवं बियानी कॉलेज की स्टूडेंट काउंसलिंग टीम ने बेहतरीन तालमेल, अच्छी व्यवस्था और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
अंत में कॉलेज चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, निदेशक डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

