जयपुर। संस्कृति सोशल क्लब ओर मणिपाल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में 9 मई को हॉस्पिटल के सभागार में ‘मदर्स डे पर ‘मां के मन की बात थीम पर भव्य समारोह आयोजित किया गया समारोह की शुरुआत मणिपाल हॉस्पिटल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आरती महला ओर डॉ अभिलाषा मान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपना हेल्थ चेकअप समय समय पर कराते रहे साथ ही संतुलित ओर पौष्टिक आहार नियमित ले। महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अपना हेल्थ के प्रति जागरूक नहीं है।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा अनीता दीपक गुप्ता ने संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर ओर बुके देकर सम्मानित किया। अनीता गुप्ता ने बताया कि उन्होंने महिलाओं को अपने मन के विचार, भावनाएं एवं उदगार व्यक्त करने के लिए मंच उपलब्ध कराया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी मां के प्रति मन की भावनाएं व्यक्त की |कार्यक्रम में हाउजी,फन गेम्स ,रैंप वॉक अंताक्षरी, केक कटिंग तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए| इस मौके पर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,बसंत जैन ,एमपी शर्मा सुमित खंडेलवाल, अंबिका मोदी,मॉडल पूजा शर्मा, जेकेजे ज्वेलर्स से श्याम लता शर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहे|

सुमित खंडेलवाल ने सभी महिलाओं को तुलसी के पौधों का वितरण किया| कार्यक्रम में मणिपाल हॉस्पिटल से डॉक्टर आरती महला तथा डॉक्टर अभिलाषा मान द्वारा महिलाओं को कैंसर संबंधी ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई तथा हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर विवेक कुमार द्वारा सहयोग रहा। इस कार्यक्रम मे संस्कृति सोशल क्लब से बोर्ड मेंबर अनिता सैनी, रूपा अग्रवाल, शशि शर्मा, नीतू लाड़िया ,तृप्ति अग्रवाल तथा शालिनी अग्रवाल द्वारा पूर्ण समर्पण भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया गया|


