जयपुर। जयपुर वर्किंग वूमेंस क्लब की ओर से 10 मई को मानसरोवर स्थिति हवाई जहाज वेन्यू में मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया। ये इंवेट बेहद शानदार और ऊर्जा से भरपूर रहा, जहाँ प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और मातृत्व का जश्न मनाया।

पायल खंडेलवाल ( Mrs. JWW Queen 2026 ) और डांo दीपम शर्मा ( ब्रांड एम्बेसडर 2026)ने जूरी की अहम भूमिका निभाई और रैंप वॉक तीन पार्ट में की गई ।जिसमें सोलो किड्स , सोलो मॉम और मॉम एंड किड्स डिऊ कैटेगरी रही । इसी के साथ टैलेंट राउंड रहा जिसे प्रतिभागियो की प्रस्तुतियां इतनी बेहतरीन थीं कि सबको झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं कुछ ने ऑडियंस को इतना भावुक किया कि उनकी आँखें छलक आईं। इवेंट में संपादक नवल किशोर शर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इवेंट की आयोजक दीपा यादव ने संपादक नवल किशोर शर्मा का दुप्पटा ओढ़ाकर ओर उपहार देकर सम्मानित किया। इस खास मौके पर फाउंडर डायरेक्टर दीपा यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृत्व के निस्वार्थ प्यार को सलाम करना और परिवार को संवारने वाली हर माँ को अपनी पहचान व प्रतिभा निखारने के लिए एक खुला मंच देना था तथा हमेशा कुछ नया सीखने की जरूरत और माँ के निस्वार्थ प्यार पर बेहद खूबसूरत विचार भी साझा किए ।

विनर्स की बात करें तो, सोलो मॉम कैटेगरी में सोनिया माथुर ने बेस्ट रैंप वॉक के लिए ‘सुपर मॉम’ और सीमा आचार्य ने बेस्ट परफॉरमेंस के लिए ‘बेस्ट मॉम स्टार’ का ख़िताब जीता। वहीं बच्चों में जान्या खंडेलवाल ‘लिटिल फैशन आइकॉन’ और युवानी यादव ‘क्यूट स्टाइल स्टार’ बनीं।

मदर-चाइल्ड डुओ में रश्मि जैन और अमायरा ने ‘ट्विनिंग स्टाइल स्टार’ तो पूजा और खनक गुप्ता ने ‘ट्विनिंग स्टार’ अवार्ड अपने नाम किया। इंवेट में ऑडियस के लिए क्विज , गेम्स. सरप्राइज गिफ्स भी रहे। आंडियस ने सभी मे बढचढकर हिस्सा लिया और प्राइस जीते ।इंवेट के सूत्रधार करन परिहार रहे। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र रहा।

