By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    “यूडी टैक्स चुकाने पर ही लड़ सकेंगे पार्षद चुनाव, नो ड्यूज सर्टिफिकेट हुआ अनिवार्य”
    July 28, 2026
    लहरिया उत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ घूमर और राजस्थानी नृत्य करके राजस्थानी संस्कृति ओर विरासत की झलक दिखाई
    July 28, 2026
    रींगस में हुआ शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य पर हुआ मंथन
    July 28, 2026
    बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
    July 28, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर
    July 28, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
Jaipur

बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा

RMT network
Last updated: July 28, 2026 4:08 am
RMT network
Share
2 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA), हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने भावी पुलिस नेतृत्व को बदलते अपराध परिदृश्य, आधुनिक पुलिसिंग और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
डीजीपी शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अपराध, ड्रोन ड्रॉपिंग, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा तथा नई पीढ़ी (Gen Z) से जुड़ी सामाजिक चुनौतियां पुलिस के सामने नई जिम्मेदारियां लेकर आई हैं। ऐसे में अधिकारियों को समय के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखते हुए प्रभावी रणनीति अपनानी होगी।
उन्होंने प्रोबेशनर अधिकारियों से कहा कि वे राजस्थान पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का अध्ययन करें तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सरकार और आमजन की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सतत निगाह रहती है, इसलिए प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई कानूनसम्मत, निष्पक्ष एवं जवाबदेह होनी चाहिए।
डीजीपी ने अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित नए आपराधिक कानूनों का गहन अध्ययन कर उनके अनुरूप प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
एनपीए के डीआईजी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्टडी टूर पर पहुंचे आईपीएस के इस संवाद सत्र के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. , वीके सिंह, एस सेंगाथिर, संजीव नार्जरी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों ने आधुनिक पुलिसिंग, नेतृत्व, समन्वय और भविष्य की चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर
Next Article रींगस में हुआ शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य पर हुआ मंथन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

“यूडी टैक्स चुकाने पर ही लड़ सकेंगे पार्षद चुनाव, नो ड्यूज सर्टिफिकेट हुआ अनिवार्य”
Jaipur
July 28, 2026
लहरिया उत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ घूमर और राजस्थानी नृत्य करके राजस्थानी संस्कृति ओर विरासत की झलक दिखाई
Jaipur
July 28, 2026
रींगस में हुआ शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य पर हुआ मंथन
Jaipur
July 28, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर
Jaipur
July 28, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

465247
Your IP Address : 216.73.216.17

You Might Also Like

अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी प्रकरण में बड़ा एक्शन: डॉ भंडारी को सोटो चेयरमैन के पद से हटाया
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की पहल से हीरापुरा चौराहा बनेगा सिग्नल फ्री कॉरिडोर
जयपुर के भविष्य के लिए ‘कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान’ (CMP) का ड्राफ्ट प्रस्तुत
फल सब्जी की आड़ में ट्रक से करते थे नशे की तस्करी, पंजाब निवासी दो तस्कर गिरफ्तार
लाल कुआं-राजकोट-लाल कुआं स्पेशल रेलसेवा के फेरों की अविध में विस्तार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account