By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    “यूडी टैक्स चुकाने पर ही लड़ सकेंगे पार्षद चुनाव, नो ड्यूज सर्टिफिकेट हुआ अनिवार्य”
    July 28, 2026
    लहरिया उत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ घूमर और राजस्थानी नृत्य करके राजस्थानी संस्कृति ओर विरासत की झलक दिखाई
    July 28, 2026
    रींगस में हुआ शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य पर हुआ मंथन
    July 28, 2026
    बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
    July 28, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर
    July 28, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर
Jaipur

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर

RMT network
Last updated: July 28, 2026 4:07 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

अब गांव-ढाणी में भी घर के पास बेहतर इलाज
राजस्थान में 11 हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना
जयपुर।
राजस्थान में गांव-ढाणी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एक बड़े बदलाव के रूप में उभरकर सामने आए हैं। पहले जहां सामान्य बीमारी के उपचार के लिए भी लोगों को कई किलोमीटर दूर अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब गांव और मोहल्ले के निकट ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर बच्चों के स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल, टेलीमेडिसिन तथा आवश्यक जांच एवं दवाओं तक व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं घर के नजदीक ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 के अनुरूप देशभर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में गांव-ढाणी तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल रही है। राजस्थान में 18 हजार 436 स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से अब तक करीब 11 हजार 500 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को पूरी तरह क्रियाशील किया जा चुका है, शेष संस्थानों को चरणबद्ध रूप से शुरू किया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में 8,370 उप स्वास्थ्य केंद्र, 2 हजार 107 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 286 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 728 शहरी जनता क्लिनिक को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित कर लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रशिक्षित कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), एएनएम, स्टाफ नर्स और आशा कार्यकर्ता की टीम सातों दिन लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है, जिन्हें अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिला अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में केवल सामान्य उपचार ही नहीं, बल्कि कॉम्प्रीहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर के तहत 12 प्रकार की विस्तृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं एवं प्रसव संबंधी सेवाएं, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, संक्रामक रोगों का उपचार, सामान्य ओपीडी सेवाएं, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, आंख-कान-नाक एवं गला संबंधी सेवाएं, मुख स्वास्थ्य सेवाएं, जीरियाट्रिक एवं पेलिएटिव केयर, आपातकालीन प्राथमिक उपचार, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग एवं उपचार जैसी सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मरीज गांव में, विशेषज्ञ डॉक्टर अब स्क्रीन पर
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से टेलीमेडिसिन सेवाओं को नया विस्तार मिला है। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेजों से डिजिटल माध्यम से जोड़ा गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से मरीजों को अपने गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श मिल रहा है। इससे अनावश्यक यात्रा, समय और खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। अब तक राज्य में 31 लाख से अधिक लोग टेलीमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।
स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ा रहे ये केंद्र
आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल उपचार तक सीमित नहीं हैं, होलिस्टिक एप्रोच के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। राज्यभर में अब तक इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 44.49 लाख से अधिक वेलनेस सत्रों का आयोजन किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों से लगभग 4 करोड़ नागरिक लाभान्वित हुए हैं। इन वेलनेस सत्रों, स्वास्थ्य मेलों और विशेष स्वास्थ्य दिवसों के माध्यम से लोगों को योग, पोषण, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
दवाइयां और जांच भी घर के पास
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लोगों को 121 प्रकार की आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के ई-औषधि सॉफ्टवेयर के माध्यम से दवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसी प्रकार इन केंद्रों पर 14 प्रकार की आवश्यक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिनमें हीमोग्लोबिन, गर्भावस्था जांच, ब्लड शुगर, मलेरिया, डेंगू, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, सिफिलिस, मूत्र जांच, पानी एवं नमक की गुणवत्ता जांच, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग सहित अन्य आवश्यक जांच शामिल हैं।
जनस्वास्थ्य के नए मानकों की ओर बढ़ रहा प्रदेश
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पताल-केंद्रित व्यवस्था से निकालकर समुदाय आधारित व्यवस्था में बदला है। अब लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है, आवश्यक दवाइयां और जांचें निःशुल्क मिल रही हैं तथा बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो रहा है। राजस्थान में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का तेजी से विस्तार एक सुखद संकेत है कि स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र अब बड़े अस्पतालों से निकलकर आमजन के घरों के निकट पहुंच चुका है। गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का यह मॉडल राज्य में जनस्वास्थ्य के नए मानक स्थापित कर रहा है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘SPL भारत कप- 2027 ’ का ऐलान, विजेता को 31 लाख रुपये
Next Article बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

“यूडी टैक्स चुकाने पर ही लड़ सकेंगे पार्षद चुनाव, नो ड्यूज सर्टिफिकेट हुआ अनिवार्य”
Jaipur
July 28, 2026
लहरिया उत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ घूमर और राजस्थानी नृत्य करके राजस्थानी संस्कृति ओर विरासत की झलक दिखाई
Jaipur
July 28, 2026
रींगस में हुआ शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य पर हुआ मंथन
Jaipur
July 28, 2026
बदलती पुलिसिंग की चुनौतियों को समझकर पारदर्शिता, ईमानदारी और समन्वय के साथ करें कार्य: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
Jaipur
July 28, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

465237
Your IP Address : 216.73.216.17

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ’द साबरमती रिपोर्ट’
अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
11सितंबर को प्रकृति फाउंडेशन मनाएगा गणेश उत्सव
जेडीसी ने निकाली जेडीए की तीन आवासीय योजनाओं की लॉटरी: आमजन को मिला अपनें सपनों का भूखण्ड
घूमर सीजन 2 का पोस्टर लॉन्च
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account