By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने किया सीडीपीई का शैक्षणिक भ्रमण
    October 27, 2026
    किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई
    October 27, 2026
    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर-टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
    October 27, 2026
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का फूंका पुतला
    October 27, 2026
    अक्टूबर को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, राजस्थान के सभी थानों पर होगा सीधा प्रसारण
    October 27, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ‘SPL भारत कप- 2027 ’ का ऐलान, विजेता को 31 लाख रुपये
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ‘SPL भारत कप- 2027 ’ का ऐलान, विजेता को 31 लाख रुपये
JaipurSports

‘SPL भारत कप- 2027 ’ का ऐलान, विजेता को 31 लाख रुपये

RMT network
Last updated: July 27, 2026 12:11 pm
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

टी-12 फॉर्मेट और ऑक्शन सिस्टम के साथ होगा एसपीएल भारत कप
जयपुर।
युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण की सोमवार को जयपुर में घोषणा की गई। अब यह प्रतियोगिता ‘एसपीएल भारत कप 2027’ के नाम से आयोजित होगी। इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनमें टी-12 प्रारूप, खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन सिस्टम, सिंथेटिक लेदर बॉल का उपयोग और विजेता टीम के लिए 31 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रमुख हैं।

जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक पंडित देवकीनंदन ठाकुर, 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेटर मदन लाल, संस्थापक विजय शर्मा, चीफ एडवाइजर सुमित तिवारी, स्ट्रैटेजिक एडवाइजर अजय भाटीवाल, क्रिकेट ऑपरेशंस चीफ संजीव मिश्रा और सचिव योगेश शर्मा मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि पहला संस्करण सफल रहने के बाद दूसरे संस्करण को अधिक पेशेवर और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक बदलाव किए गए हैं। प्रतियोगिता फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होगी। इस बार टी-10 की जगह टी-12 प्रारूप में मुकाबले होंगे तथा टेनिस बॉल के स्थान पर सिंथेटिक लेदर बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा।
मुख्य संरक्षक पंडित देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एसपीएल भारत कप का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और प्रेरणादायी युवा तैयार करना भी है।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा कि छोटे शहरों और गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया और प्रतिस्पर्धी माहौल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर देगा।
संस्थापक विजय शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। देशभर में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिनके बाद 250 खिलाड़ियों का ऑक्शन पूल तैयार होगा। इनमें पहले संस्करण के प्रदर्शन के आधार पर 50 और ट्रायल के माध्यम से 200 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद आठ टीमें ऑक्शन के जरिए 128 खिलाड़ियों का चयन करेंगी। प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी होंगे।
खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर ए, बी और सी श्रेणी में रखा जाएगा। ए श्रेणी के खिलाड़ियों का आधार मूल्य 75 हजार रुपये, बी श्रेणी का 50 हजार रुपये और सी श्रेणी का 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
टूर्नामेंट में महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को 31 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को कार तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को एक-एक बाइक पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
आयोजन समिति ने बताया कि एसपीएल भारत कप का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि खेल के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराना भी है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तीज की उमंग से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
Next Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग: आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने किया सीडीपीई का शैक्षणिक भ्रमण
Jaipur
October 27, 2026
किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई
Jaipur
October 27, 2026
रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर-टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Jaipur
October 27, 2026
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का फूंका पुतला
Jaipur
October 27, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

525258
Your IP Address : 216.73.216.217

You Might Also Like

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत, 7 घायल
सुमंगल दीपावली मेला महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को विक्रय करने के लिए उन्नत मंच प्रदान कर रहा है- श्रेया गुहा
मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें: जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका, जयपुर में न्यू स्कूल–पार्सन्स, न्यूयॉर्क सिटी के प्रतिनिधिमंडल का भ्रमण
राज्य पशु ऊंट की तस्करी करते हरियाणा के चार तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में निर्दयी तरीके से भर रखे 3 ऊंटों को छुड़ाया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account