150 से अधिक पत्रकारों की मौजूदगी, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वालों का हुआ सम्मान
रींगस। शेखावाटी पत्रकार संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में सोमवार को द्विवार्षिक शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026 का आयोजन भैरुजी मोड़ स्थित स्टैंडर्ड एमडी स्वीट्स होटल में हुआ। सम्मेलन में सीकर, झुंझुनूं, चूरू सहित शेखावाटी अंचल के 150 से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वर्तमान समय में पत्रकारिता की दशा, दिशा, बदलते परिदृश्य और मीडिया के सामने खड़ी चुनौतियों पर विस्तृत मंथन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष विद्याधर शर्मा ने की, जबकि संस्थान के संरक्षक प्रदीप शर्मा के सानिध्य में आयोजन संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी एवं तहसीलदार महेश ओला उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सम्ब्रत चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारिता पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। डिजिटल युग में तेजी से बदलते सूचना तंत्र के बीच पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता ही समाज का विश्वास बनाए रख सकती है।

इस अवसर पर ओएसडी प्रमोद शर्मा,आरएसडब्लूएम ली कंपनी के एच आर हेड आर के दिक्षित,वरिष्ठ पत्रकार जेपी शर्मा, प्राचार्या कीर्ति सिंह चुंडावत, बालमुकुंद जोशी, प्रियव्रत जोशी, रमेश शर्मा एवं दीपक पारासर सहित अन्य वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी और नई पीढ़ी के पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के दौरान राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,आरएसडब्लूएम कंपनी के एच आर हैड आर के दिक्षित सहित समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सामाजिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।

वहीं भामाशाहों का भी इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मान किया गया जिसमें मुख्य पुरुस्कार कैलाश अग्रवाल खंडेला वाले को दिया गया, साथ ही पत्रकार मित्र का पहला सम्मान संयुक्त रूप से हरिप्रसाद बलोदा और चन्द्र प्रकाश कानुनगो को दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और समाज के प्रति अपनी जवाबदेही का निर्वहन करते हुए पत्रकारों को निष्पक्षता, विश्वसनीयता और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में संस्थान के उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, सचिव हरीश गुर्जर, विधि सलाहकार एडवोकेट हरीश स्वामी, वरिष्ठ सदस्य द्वारका प्रसाद कौशिक, बीएल सरोज एवं लोकेश शर्मा सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकारों का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

सम्मेलन में शेखावाटी क्षेत्र के पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की सुरक्षा और बदलते मीडिया परिवेश में सकारात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन भारत धींगरा और बी एल सरोज ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमावत, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, अखिलेश भातरा, राकेश भादू पोता, अमित कुमावत, नरेंद्र, संदीप किशनाका, कमल बाबू विष्णु गंगावत, जीआरपी चौकी प्रभारी मुकेश सैनी बाबूलाल छिगन सिंह चौधरी, डाक्टर एच एस धायल, दीपक कुमावत, अजय सक्सैना, डाक्टर भंवर सिंह ताखर, दीपक बाजिया रींगस रेलवे स्टेशन के एस एस बाबूलाल बाजिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


