By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    त्योहारों पर खड़की-सांगानेर के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
    October 1, 2026
    सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन: उद्घाटन स्पेशल 2 अक्टूबर को
    October 1, 2026
    विश्व हृदय दिवस पर प्रियंका हॉस्पिटल में “स्वास्थ्य पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन
    October 1, 2026
    निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से दर्ज करेगी जीत: मदन राठौड़
    October 1, 2026
    कॉनफेड ने किया 9,466.74 करोड़ का कारोबार, 166.30 करोड़ का शुद्ध लाभ
    October 1, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    ‘आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे’, पीएम मोदी के बयान पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
    April 17, 2024
    मनीषा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुत किया।
    April 30, 2024
    एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, बाल-बाल बचे 180 यात्री
    May 17, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से दर्ज करेगी जीत: मदन राठौड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से दर्ज करेगी जीत: मदन राठौड़
Jaipur

निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से दर्ज करेगी जीत: मदन राठौड़

RMT network
Last updated: October 1, 2026 4:11 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर/टोंक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने टोंक प्रवास के दौरान पंचायत चुनाव, प्रदेश के विकास कार्यों और विपक्षी दलों की बयानबाजी को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के बयानों में विरोधाभास साफ दिखाई देता है। एक ओर कांग्रेस नेता यह कहते हैं कि वे भाजपा से केवल कुछ वोटों से पीछे रहे, वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता का दुरुपयोग हुआ होता तो कांग्रेस को इतने वोट नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां अपनी पीठ थपथपाती है और जहां हारती है, वहां कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी सरकारी तंत्र पर आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन में आपसी खींचतान है और नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के पास मजबूत संगठनात्मक कैडर का अभाव है और उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर टीम भावना के साथ पंचायत चुनाव के मैदान में उतरेंगे और जनता के आशीर्वाद से पार्टी पंचायत चुनाव में भी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। चुनाव टीम लड़ती है और भाजपा एकजुट टीम के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास, बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सहित अनेक विकास कार्य हुए हैं। जनता यह समझ रही है कि कौन सेवा कर रहा है और कौन केवल झांसा दे रहा है। जनता सेवा और विकास करने वालों को अपना आशीर्वाद देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। रेलवे के सुदृढ़ीकरण, सड़कों के निर्माण, कृषि क्षेत्र में किसान सम्मान निधि में वृद्धि, एमएसपी में बढ़ोतरी तथा युवाओं को सरकारी रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम हुआ है। राजस्थान सरकार ने भी पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने सहित विकास के अनेक कार्य किए हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा में किसी प्रकार की फूट नहीं है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। भाजपा में बैठकर चर्चा की जाती है और एक नीति, एक सोच तथा एक संकल्प के साथ टीम भावना से काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की दिशा में जनता भाजपा पर विश्वास कर रही है। पंचायत चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता इसी टीम भावना के साथ जनता के बीच जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से गांवों में वे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा, जो आज शहरों में उपलब्ध हैं। गांव के युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार, सुविधाएं और अवसर गांव में ही उपलब्ध करवाने से ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रुकेगा और गांव विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि गांवों को मजबूत करना है। जब गांव का प्रत्येक व्यक्ति मजबूत होगा, तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होगा। भाजपा इसी सोच के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कॉनफेड ने किया 9,466.74 करोड़ का कारोबार, 166.30 करोड़ का शुद्ध लाभ
Next Article विश्व हृदय दिवस पर प्रियंका हॉस्पिटल में “स्वास्थ्य पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

त्योहारों पर खड़की-सांगानेर के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
Jaipur
October 1, 2026
सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन: उद्घाटन स्पेशल 2 अक्टूबर को
Jaipur
October 1, 2026
विश्व हृदय दिवस पर प्रियंका हॉस्पिटल में “स्वास्थ्य पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur
October 1, 2026
कॉनफेड ने किया 9,466.74 करोड़ का कारोबार, 166.30 करोड़ का शुद्ध लाभ
Jaipur
October 1, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

494244
Your IP Address : 216.73.216.55

You Might Also Like

4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे परिगणना प्रपत्र
अंकित खंडेलवाल को मुंबई में इंटरनेशनल गोल्डन माइक अवार्ड से किया सम्मानित
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे की री-कारपेंटिग का काम: 30 मार्च से 90 दिन तक सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक फ्लाइट नहीं
रिकॉर्ड राजस्व के बीच सरकार का बड़ा फैसला, कर चोरी और अवैध कारोबार पर शिकंजा
प्रदेश में अब तक 51 लाख 10 हजार कृषकों ने बनवाई फार्मर आईडी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account