निंबाहेड़ा। सत्य ब्रह्म गर्ग ऋषि ग्रुप के तत्वाधान में जे.पी.होटल में सर्व ब्राह्मण समाज का दीपावली स्नेह मिलन एवं विचार मंथन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। स्वस्तिवाचन जयपुर के पंडित विनोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम के सूत्रधार सत्य ब्रह्म गर्ग ग्रुप के पंडित धनराज गर्ग ने सभी अतिथियों तिलक एवं इकलाई द्वारा स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि पंडित गोपाल नारायण नागर ने विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी एवं धरातल पर ब्राह्मण एकता के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

पंडित यु.एस शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर आने का आह्वान किया और ब्राह्मण एकता के लिए विभिन्न ब्राह्मण वर्गों में रिश्तेदारियां बढ़ाने पर जोर दिया तथा इस अवसर पर जिन जिन विप्र बंधुओं ने अपनी रिश्तेदारियां अपने मूल वर्ग से दूसरे वर्ग में की उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में पं. यु.एस.शर्मा, निंबाहेड़ा पं. के.सी. गर्ग, उदयपुर पं. गोपाल कृष्ण गर्ग, राजनगर पं.गोपाल लाल गर्ग, सिंहपुर पं.विनोद शर्मा, जयपुर थे।
पंडित विनोद शर्मा, जयपुर ने आज की प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं में संख्या बल के महत्व को बताते हुए सभी ब्राह्मणों को पंडित धनराज गर्ग ने सत्य ब्रह्म गर्ग ग्रुप की गतिविधियों से अवगत कराया एवं ब्राह्मण एकता के लिए समय-समय पर इस तरह के स्नेह मिलन पर विशेष जोर दिया।

पंडित अंबालाल पाराशर ने ब्राह्मण एकता प्रयासों को और गति उच्च देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों के विभिन्न ब्राह्मण वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सनाढ्य, सारस्वत, गौड़, गर्ग, कान्यकुब्ज, सरयूपारीण, गुर्जर गौड़,गोतम,आमेटा आदि ब्राह्मण प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.यु.एस.शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पंडित गोपाल नारायण नागर थे।कार्यक्रम में पं.ब्रह्म लाल उपाध्याय, पं.शशि कुमार जोशी, पं.भरत शर्मा, पं. अंबालाल पाराशर,पं.अनुराग पांडेय,पं.रवि शर्मा,पं.सुरेश पांडे ,पं.रजनीकांत आमेटा, पं.रामस्वरूप जोशी,पं.शंकर लाल गर्ग,पं.मदन लाल गर्ग,पं.अरुण नागर,पं.हरिप्रसाद शर्मा,पं.मुकेश कुमार शर्मा पं. दिलीप गर्ग,पं.प्रकाश गर्ग,पं.राधेश्याम गर्ग, पं.शांतिलाल गर्ग,पं.मनोहर लाल गर्ग,पं.गोपाल लाल गर्ग,पं.भेरुलाल गर्ग,पं.कालूलाल गर्ग सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
अंत में कार्यक्रम के सूत्रधार पंडित धनराज गर्ग ने सभी अतिथियों, सहयोगी का आभार एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पं. गोपाल कृष्ण गर्ग, राजसमंद ने किया। जय जय परशुराम एवं जय जय गर्गाचार्य के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा भोजन प्रसाद ग्रहण के बाद सभा विसर्जित हुई।


