By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    त्योहारों पर खड़की-सांगानेर के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
    October 1, 2026
    सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन: उद्घाटन स्पेशल 2 अक्टूबर को
    October 1, 2026
    विश्व हृदय दिवस पर प्रियंका हॉस्पिटल में “स्वास्थ्य पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन
    October 1, 2026
    निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से दर्ज करेगी जीत: मदन राठौड़
    October 1, 2026
    कॉनफेड ने किया 9,466.74 करोड़ का कारोबार, 166.30 करोड़ का शुद्ध लाभ
    October 1, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: कॉनफेड ने किया 9,466.74 करोड़ का कारोबार, 166.30 करोड़ का शुद्ध लाभ
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > कॉनफेड ने किया 9,466.74 करोड़ का कारोबार, 166.30 करोड़ का शुद्ध लाभ
Jaipur

कॉनफेड ने किया 9,466.74 करोड़ का कारोबार, 166.30 करोड़ का शुद्ध लाभ

RMT network
Last updated: October 1, 2026 4:10 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफेड) की 41वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बुधवार को सहकार भवन में बुधवार को किया गया। सभा की अध्यक्षता कॉनफेड प्रशासक एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डाॅ. समित शर्मा द्वारा की गई।
वार्षिक आमसभा में डाॅ. समित शर्मा ने कॉनफेड की वित्तीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर बताया गया कि कॉनफेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 94,667.39 लाख रुपये का कुल व्यवसाय किया गया तथा संस्था ने 1,663 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
बैठक में कॉनफेड की कार्यप्रणाली, वित्तीय स्थिति, व्यावसायिक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को संस्था की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आरजीएचएस से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
वार्षिक साधारण सभा में उपस्थित सदस्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा मेडिकल व्यवसाय से संबंधित विभिन्न समस्याओं को भी सभा के समक्ष रखा गया। सदस्यों ने आरजीएचएस योजना के अंतर्गत लगभग 265 करोड़ रुपये की बकाया राशि के भुगतान, प्रशासनिक प्रभार को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने तथा टीपीए द्वारा लगाए जाने वाले आक्षेपों के कारण भुगतान में होने वाली देरी एवं उससे बढ़ते वित्तीय भार का मुद्दा उठाया।
सदस्यों ने बताया कि भुगतान में देरी एवं वित्तीय भार बढ़ने के कारण सहकारी भण्डारों के समक्ष गंभीर वित्तीय कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। इस पर प्रशासक द्वारा बैठक में उपस्थित वित्त विभाग एवं आरजीएचएस विभाग के अधिकारियों को उक्त विषयों की समीक्षा कर समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयों तथा श्री अन्न को बढ़ावा देने पर जोर
वार्षिक साधारण सभा में सदस्यों द्वारा कॉनफेड की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के संबंध में विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए।
आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों के विस्तार, आमजन को घर बैठे दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए ई-सहकारी फार्मेसी प्रारम्भ करने तथा श्री अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए मिलेट आउटलेट्स की संख्या में वृद्धि करने से संबंधित प्रस्ताव सभा में प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों को उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा में कॉनफेड की आगामी कार्ययोजनाओं एवं व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया।
वार्षिक साधारण सभा में वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव (व्यय), आरजीएचएस विभाग के अधिकारी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वितीय, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (मार्केटिंग) एवं प्रबंध संचालक, कॉनफेड सहित संबंधित अधिकारीगण तथा सदस्य संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रशासक उपस्थित रहे।
अंत में प्रबंध संचालक, कॉनफेड द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही वार्षिक साधारण सभा का सधन्यवाद समापन हुआ।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
Next Article निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से दर्ज करेगी जीत: मदन राठौड़

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

त्योहारों पर खड़की-सांगानेर के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
Jaipur
October 1, 2026
सूरत-उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन: उद्घाटन स्पेशल 2 अक्टूबर को
Jaipur
October 1, 2026
विश्व हृदय दिवस पर प्रियंका हॉस्पिटल में “स्वास्थ्य पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur
October 1, 2026
निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से दर्ज करेगी जीत: मदन राठौड़
Jaipur
October 1, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

494065
Your IP Address : 216.73.216.55

You Might Also Like

जेडीसी का एलिवेटेड रोड और आरओबी के नीचे सिग्नल फ्री ट्रैफिक पर विशेष जोर
पत्रकारिता प्रोत्साहन में सरकार की सकारात्मक पहल: राज्य सरकार ने बजट में आरजेएचएस लागू की
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नरेश हरिजन गैंग का हार्डकोर बदमाश सहित तीन गिरफ्तार
वर्ष 2025 के लिए घोषित स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार में उत्तर पश्चिम रेलवे को मिला द्वितीय स्थान
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की वार्ता: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account