By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
    November 6, 2026
    विक्की के प्रेसिडेंट डॉ विजय कुमार बासोतीया की केरल के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट
    November 5, 2026
    राष्ट्रीय गौरव के दो ऐतिहासिक आयोजनों में गूंजेगी जयपुर के रविंद्र उपाध्याय की आवाज़
    November 5, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    दिवाली कार्निवल में शहरवासी कर रहे है जमकर खरीददारी
    November 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
    April 17, 2024
    आलोचना करने वालों को नहीं पता, पूरा सप्ताह करते हैं काम – जस्टिस बीआर गवई
    May 2, 2024
    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद: मदन राठौड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद: मदन राठौड़
Jaipur

निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद: मदन राठौड़

RMT network
Last updated: September 21, 2026 6:20 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से तथा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, सीआर चौधरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा की भजनलाल सरकार पर भरोसा जताया है, अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भारी बहुमत के साथ भाजपा को विजयी बनाएगी। मेयर चुनाव के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कभी तो हम पर आरोप लगाती है, अब कांग्रेस कह रही है कि क्रॉस वोटिंग उनके पक्ष में होगी। इसका मतलब उनको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि वो कर क्या रहे हैं। कभी तो हमारे लिए कहते थे कि हम मैनेज कर रहे हैं। अब वो मैनेज करने का प्रयास कर रहे हैं। वो क्रॉस वोटिंग करवाना चाहते हैं। कांग्रेस कुछ भी कर लें, कुछ नहीं होगा, भाजपा बहुमत के साथ मेयर बना रही है।
भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने हाल ही में हुए चुनावों के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश का आमजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों तथा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल के तीन वर्षों के कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाते हुए भाजपा को आशीर्वाद दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।
चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में देशभर के आंकड़ों को देखें तो पार्षद के चुनाव में 40 से 42 प्रतिशत जीत का आंकड़ा भी बड़ी सफलता माना जाता है। राजस्थान में टिकट वितरण के दौरान कुछ कार्यकर्ता नाराज होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। बड़ी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता जो भाजपा से जुड़े हुए थे और निर्दलीय चुनाव लड़े, अब वापस पार्टी में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने बड़े पैमाने पर भाजपा को समर्थन दिया है और आने वाले समय में पंचायत चुनावों में भी भाजपा सभी 41 जिला परिषदों में बहुमत हासिल करेगी। यूजीसी से जुड़े विषय पर उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर विचार करने की बात कही है। राज्य सरकार का भी स्पष्ट मत है कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश आने वाले समय में होगा, उसके अनुरूप इस विषय पर विचार और चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में इस विषय का कितना प्रभाव रहा, इसे लेकर उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है, लेकिन राजस्थान के सर्व समाज और सभी वर्गों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में पहली बार लोकतंत्र के इतिहास में 309 निकायों में एक साथ चुनाव हुए। सरकार ने पहली बार प्रदेश स्तर पर संकल्प पत्र जारी किया और प्रत्येक निकाय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन संकल्पों को जनता के बीच लेकर जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी मतदाताओं ने भाजपा को समर्थन दिया है। 30 से अधिक निकायों में भाजपा के निर्विरोध निर्वाचन को भी उन्होंने पार्टी के प्रति जनता के समर्थन का संकेत बताया। राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से न तो घोषणा पत्र जारी किया गया और न ही जिला स्तर पर प्रभावी संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी भी चुनाव प्रचार में दिखाई नहीं दी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आरपीएससी एसआई पुनः परीक्षा-2021 जयपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न
Next Article स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
Jaipur
November 6, 2026
विक्की के प्रेसिडेंट डॉ विजय कुमार बासोतीया की केरल के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट
Jaipur
November 5, 2026
राष्ट्रीय गौरव के दो ऐतिहासिक आयोजनों में गूंजेगी जयपुर के रविंद्र उपाध्याय की आवाज़
Jaipur
November 5, 2026
सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
Entertainment Jaipur
November 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

537612
Your IP Address : 216.73.217.33

You Might Also Like

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना से मिला किसानों को आर्थिक संबल
नगर निगम ग्रेटर मानसून को लेकर अलर्ट मोड़ पर: दो दिवस में 311 गडढों की मरम्मत
पूर्ण भव्यता मनाया जाए राजस्थान दिवस और गणगौर का त्यौहार- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
पहलगाम में मारे गए जयपुर के नीरज का अंतिम-संस्कार: मुख्यमंत्री भजनलाल ने मां के आंसू पोंछे
जल प्रबंधन परियोजनाओं की गणना समयबद्ध पूर्ण, प्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account