जयपुर। विश्च हृदय दिवस पर 29 सितंबर को मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल में “स्वास्थ्य पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को प्रियंका हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ जी एल शर्मा,डॉ अशोक गर्ग,डॉ पीयूष जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है। मिलावटी खाद्य सामग्री,प्रदूषण,ओर नियमित व्यायाम नहीं करने की वजह से हार्ट अटैक से मरने वाले लोगों में तेजी आयी है। विश्व में तीन मौतों में एक मौत हार्ट अटैक की वजह से हो रही है।

डॉ जी एल शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन 30 से 45 मिनट तक व्यायाम करे। अतिरिक्त घी, तैल ओर मैदा से बचे साल में एक बार अपनी जाँच कराए, तंबाकू ओर शराब का सेवन नहीं करे तभी आप हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बच सकते है। इस दौरान मानसरोवर क्षेत्र से नव निर्वाचित पार्षदों का भी दुपट्टा ओढ़ाकर हॉस्पिटल परिवार की ओर से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में डॉ जी एल शर्मा डॉ आशा शर्मा ने राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, प्रकृति फाउंडेशन की फाउंडर प्रियंका गोयल, कोडी संस्था की फाउंडर शिवानी सिंह, अमिता शर्मा, एक छोटी सी आशा संस्था की फाउंडर बीना कंवर को फाउंडर अंकिता मिश्रा सहित अन्य अतिथियों का भी दुपट्टा ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया।

स्वास्थ्य परिचर्चा के दौरान डॉ जीएल शर्मा ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर हॉस्पिटल से डॉ मनोज गोदारा, डॉ रोहित सिंह,डॉ नवीन गुप्ता, ललिता रावत, पार्षद शिवकांता पांडे, मनोज पांडे सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्यजन मौजूद रहे।


